फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘टिक टॉक’ वीडियो बनाते वक्त हुई युवक की मौत में बड़ा खुलासा, पुलिस मानने को तैयार नहीं

Tue, 16 Apr 2019 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
man died while making tik tok video new revelation came out in case police deny to accept it
टिक टॉक मामले का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल ऐप ‘टिक टॉक’ पर वीडियो बनाने के घटनाक्रम के दौरान गोली लगने से सलमान (19) की हुई मौत के मामले में नया खुलासा सामने आया है। खुलासा खुद आरोपियों द्वारा किया गया है लेकिन बातें कुछ ऐसी हैं जो पुलिस मानने को तैयार नहीं है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला...
man died while making tik tok video new revelation came out in case police deny to accept it
टिक टॉक मामले में मृतक - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद चार थानों की पुलिस इलाके को लेकर आपस में लड़ती रहीं। करीब एक घंटे बाद सड़क पर पड़े खून के धब्बों से ये तय हुआ कि घटना नई दिल्ली जिले के बाराखंभा थाना इलाके की है। इसके बाद बाराखंभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके चलते आरोपियों को भगाने व सुबूत मिटाने का पूरा समय मिल गया।

man died while making tik tok video new revelation came out in case police deny to accept it
टिक टॉक मामले में इस्तेमाल गन - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास हुई थी। सोहेल व आमिर ने सलमान को कार की ड्राइविंग सीट से उतारा और साइड वाली सीट पर बैठाया। इस दौरान सलमान का काफी खून सड़क पर गिर गया था। गोली लगने के बाद आरोपी सलमान को दरियागंज ले गए। यहां सोहेल ने इसकी जानकारी अपने पिता व जानकार हाजी इमरान को दी। ये लोग सलमान को एलएनजेपी अस्पताल ले गए, यहां से पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
man died while making tik tok video new revelation came out in case police deny to accept it
टिक टॉक मामले का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पहले सूचना तिलक मार्ग थाना, फिर आईपी एस्टेट, दरियागंज व इसके बाद बाराखंभा थाना पुलिस को दी। चारों थानों के एसएचओ मौके पर पहुंच गए थे। यहां पर ये देखा जाने लगा कि सड़क पर खून कहां पड़ा हुआ है, ताकि इलाका तय किया जा सके। सड़क पर पड़े खून को देखने में करीब एक घंटा लग गया। खून के धब्बों से तय हुआ कि इलाका बाराखंभा थाना पुलिस का है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन
man died while making tik tok video new revelation came out in case police deny to accept it
टिक टॉक मामले का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बाराखंभा थाना पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी सोहेल व आमिर को एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ‘टिक टॉक’ ऐप पर वीडियो बनाने के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से सलमान की मौत हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed