{"_id":"5cb5cc89bdec2214195ad2c3","slug":"lok-sabha-election-2019-inld-chairman-chaudhary-ajit-singh-comment-on-hema-malini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पांच साल तो बसंती ने मथुरा में कुछ किया नहीं, अब डायलॉग से नहीं बचा पाएंगे वीरू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पांच साल तो बसंती ने मथुरा में कुछ किया नहीं, अब डायलॉग से नहीं बचा पाएंगे वीरू'
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 Apr 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार किया (File)
- फोटो : Hema Malini Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने कहा है कि मथुरा से लोस चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को उनके पति और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का फिल्मी स्टाइल प्रचार भी चुनाव नहीं जिता सकेगा। अलीगढ़ में अजित सिंह ने अमर उजाला से चलते चलते कहा कि भाजपा सांसद रहते हुए हेमा मालिनी ने पांच वर्ष तक मथुरा में कोई काम नहीं किया। मथुरा के लोग परेशान हो गए थे।
2 of 5
चौधरी अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अजित सिंह ने बताया कि हेमा मालिनी से तो अब मिलना भी मुश्किल हो गया था। अब वह चुनाव के मौके पर एक बार फिर सामने आईं हैं। उनको अपनी हार का अंदेशा हो गया है इसीलिए धर्मेंद्र को ले आईं हैं। इससे पूर्व वर्ष 2014 के लोस चुनाव में धर्मेंद्र नहीं आए थे, लेकिन इस बार हेमा को हारते हुए देख वे डायलॉग बोल रहे हैं। मथुरा में गठबंधन की ओर से रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह बड़े अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।
3 of 5
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि धर्मेंद्र ने गत दिनों हेमा मालिनी के साथ मथुरा के जाट बाहुल्य इलाके में चुनाव प्रचार करते हुए चर्चित फिल्म ‘शोले’ का डायलॉग दोहराया था कि ‘अगर हेमा को बड़े अंतर से चुनाव नहीं जितवाया तो वह यहां भी उसी फिल्मी स्टाइल में ‘टंकी’ पर चढ़ जाएंगे।’ ये पूरा वाकया सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ और सुर्खियों में छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : ANI
भाजपा ने जाट बिरादरी के मतदाताओं को रिझाने के लिए धर्मेंद्र को मथुरा के मैदान में उतारा है। बता दें कि जिन क्षेत्रों में धर्मेंद्र की जनसभा के लिए अनुमति मांगी गई है, वो जाट बहुल है। माना जा रहा है कि चुनावी सभा के अलावा जाट मतदाताओं को रिझाने के लिए धर्मेंद्र रोड शो भी कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके रोड शो की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में उनके पति अभिनेता धर्मेंद्र तो वोट मांग ही रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह चुनाव के दौरान हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी उनके साथ रहेंगी। फ़िल्म 'शोले' के वीरू के अंदाज में धर्मेंद्र ने कहा कि अरे गांव वालों अगर आपने हेमा मालिनी को अच्छे वोटों से नहीं जिताया तो इस गांव में जो टंकी है ना... मैं उस पर चढ़ जाऊंगा। इस पर डायलॉग पर पूरा पंडाल में तालियां गूंज उठी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।