{"_id":"5cb5c72dbdec2214554502a0","slug":"lok-sabha-election-2019-why-bjp-give-ticket-to-ravi-kishan-in-lok-sabha-gorakhpur-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने रवि किशन को क्यों दिया टिकट, भोजपुरी स्टार के लिए गोरखपुर ही क्यों चुना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने रवि किशन को क्यों दिया टिकट, भोजपुरी स्टार के लिए गोरखपुर ही क्यों चुना?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा ने सोमवार को बस्ती-गोरखपुर जिले की तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन को गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। गोरखपुर संसदीय सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा से जुड़ी है, इसलिए प्रत्याशी के नाम के एलान में देरी हुई। अब अभिनेता रवि किशन को चुनाव मैदान में उतारकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा से टिकट मिलने पर भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने खुशी जताई है। मोबाइल फोन पर बातचीत में रवि किशन ने गोरखपुर से अपना पुराना नाता भी जोड़ा और कहा कि उनके पूर्वज बड़हलगंज के मामखोर के रहने वाले हैं। बाद में पिता जौनपुर में बस गए। गोरखपुर में कई फिल्मों की शूटिंग की है। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करके चुनाव प्रचार का आगाज करना है। पूर्वांचल और गोरखपुर से रिश्ता पुराना है। बहुत जानने वाले गोरखपुर में रहते हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टिकट मिलने के बाद अमर उजाला संवाददाता ने रवि किशन से बात की। दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहे रवि ने कहा कि भोजपुरी, हिंदी और दक्षिण भारत की 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हर तबके में अच्छी पैठ है। गोरक्षनगरी से प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आशीर्वाद लूंगा। बुधवार को गोरखपुर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा की नौ सीटें हैं। अब भाजपा ने सभी सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। संतकबीरनगर से प्रत्याशी चयन पर भाजपा की दुविधा ज्यादा थी। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट के बाद भितरघात की आशंका थी। अब भाजपा ने अति पिछड़ा उम्मीदवार उतारकर सारे समीकरण साधने की कोशिश की है। गोरखपुर संसदीय सीट संतकबीरनगर से जुड़ी है।
विज्ञापन
5 of 5
praveen nishad
निषाद मतदाताओं की संख्या करीब दो लाख है। भाजपा को भरोसा है कि प्रवीण निषाद दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, ब्राह्मण मतदाता नाराज न हों, इसका भी पार्टी ने ख्याल रखा है। सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट तो काटा गया लेकिन उनके पिता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी को देवरिया से भाजपा प्रत्याशी बना दिया गया। देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने पहले ही चुनाव न लड़ने का एलान किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।