{"_id":"5b543a0b4f1c1b51748b66cd","slug":"man-killed-his-brother-by-shoelace-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" जूते के फीते ने खुला छोटे भाई के मर्डर का राज, शराब पीकर दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते के फीते ने खुला छोटे भाई के मर्डर का राज, शराब पीकर दिया था वारदात को अंजाम
Sun, 22 Jul 2018 01:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी पुलिस ने एक मर्डर केस का खुलासा किया। इसके एक चौकानें वाली बात सामने आई है कि शख्स का खून उसके बड़े भाई ने किया है। इसका सबूत एक जूते के फीते से मिला है।
2 of 5
murder
बता दें कि आनंद पर्वत इलाके में रविवार दोपहर युवक सत्यदेव की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सत्यदेव के बड़े भाई शिशुपाल (34) को गिरफ्तार किया है। दरअसल सत्यदेव रोजाना शराब पीकर घर में हंगामा कर मारपीट करता था। गुस्से में शिशुपाल ने पहने जूते के फीते से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात का खुलासा हुआ। पुलिस शिशुपाल से पूछताछ कर रही है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 जुलाई दोपहर करीब 3.00 बजे आनंद पर्वत थाना पुलिस को अस्पताल से बलजीत नगर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने सत्यदेव (25) के शव को कब्जे में लेकर आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
demo pic
इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि रस्सी से सत्यदेव की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने सत्यदेव के पिता प्रमोद कुमार, भाई शिशुपाल, दिनेश व पत्नी पूजा से पूछताछ की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सत्यदेव का अपने बड़े भाई शिशुपाल से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
5 of 5
demo pic
पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सत्यदेव शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। इससे गुस्से में आकर शिशुपाल ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आनंद पर्वत थाना पुलिस शिशुपाल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।