{"_id":"63eba1843276d466590cbe61","slug":"man-killed-his-girlfriend-and-kept-her-dead-body-in-freeze-and-married-another-girl-in-delhi-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 दिन बाद फ्रिज में मिली निक्की: प्यार का कत्ल कर दुल्हन ले आया साहिल, आफताब की तरह चाहता था शव ठिकाने लगाना!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन बाद फ्रिज में मिली निक्की: प्यार का कत्ल कर दुल्हन ले आया साहिल, आफताब की तरह चाहता था शव ठिकाने लगाना!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में श्रद्धा हत्या जैसी एक और बड़ी घटना सामने आई है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया। इसके बाद मंडोठी गांव, झज्जर में बरात ले जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी साहिल गहलोत (24) गर्लफ्रेंड के शव को ठिकाने लगाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे एक सूचना के बाद उसके मित्राऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया।
2 of 7
निक्की यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में युवती के परिजनों व अन्य किसी ने पुलिस में किसी शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने से पहले ही पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। साहिल व मृतक युवती निक्की यादव पिछले चार वर्षो से सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दवाब में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चाहती थी। बुधवार को पुलिस रिमांड पर लेकर ये पता लगाएगी कि वह क्या श्रद्धा की तरह निक्की के शव को ठिकाने लगाता।
3 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार शाखा के वेस्टर्न रेंज-1 के एसीपी राजकुमार को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि मित्राऊ गांव निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला दोस्ती निक्की यादव की हत्या कर दी। सूचना के बाद एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई कृष्ण, संजय, सुरेश व हवलदार रोहताश की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने संबंधित थाने में हत्या की शिकायत व एफआईआर चेक की तो कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला। कड़ी जांच के बाद एसीपी राजकुमार की टीम ने आरोपी साहिल गहलोत को मित्राऊ गांव में उसके घर के पास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अच्छे व पैसे वाले घर से ताल्लुक रखता है। उसकी मां सरकारी शिक्षक है। निक्की के पिता का गुरुग्राम में बड़ा गैराज है।
विज्ञापन
5 of 7
साहिल गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह चार बजे डाटा केवल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद निक्की के शव को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे के फ्रीज में रखकर उसे लॉक कर दिया। दोनों की चार वर्ष पहले उत्तम नगर स्थित एक कोचिंग में दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। पुलिस आरोपी साहिल को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।