{"_id":"6a26e00c3fe063930a04c944","slug":"mausam-ki-khabar-temperature-hits-42-2-in-delhi-ncr-rain-likely-on-june-11-and-12-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल का मौसम: दिल्ली-NCR में सूरज ने उगली आग, 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; इन दो दिन बरसेंगी राहत की बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल का मौसम: दिल्ली-NCR में सूरज ने उगली आग, 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; इन दो दिन बरसेंगी राहत की बूंदें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:05 PM IST
सार
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ समेत आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मानसून के लिए बेहतर संकेत है।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर भारत में सूरज की कड़ी धूप तापमान में इजाफा कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लू चलने से दिल्ली-एनसीआर भर में लोग निढाल रहे। लगभग 15 किलोमीटर की रफ्तार से हल्की गर्म हवाएं चलीं। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान भी 29.2 डिग्री पार कर गया। इसके असर से रात में लोगों ने बेचैनी महसूस की। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक तापमान में इजाफे के संकेत दिए हैं। इसके बाद 11 जून और 12 जून को आंधी और हल्की बारिश लोगों को राहत देगी।
2 of 5
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू
- फोटो : जी पाल
मानसून के बेहतर संकेत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ समेत आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह मानसून के लिए बेहतर संकेत है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है। इसके असर से आने वाले 11 जून और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के क्षेत्रों में दोपहर और रात के समय 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही हल्की बारिश भी होगी। इसके असर से तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है। साथ ही लोगों को राहत मिलेगी।
Trending Videos
3 of 5
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : जी पाल
44 डिग्री सेल्सियस जा सकता है पारा
हालांकि, इससे पूर्व नौ जून और 10 जून को कड़ी धूप और लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली में भीषण गर्मी
- फोटो : एएनआई
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी ने किया परेशान
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू
- फोटो : जी पाल
दिल्लीवासियों ने छाते और मुंह ढककर धूप से किया बचाव
लू ने शहरवासियों को खूब परेशान किया। इस दौरान लोगों ने धूप से बचने के लिए छाते आदि का प्रयोग किया। वहीं, युवतियों और महिलाओं ने दुपट्टे से मुंह ढककर कड़ी धूप से बचाव किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।