सब्सक्राइब करें

दिल्ली होटल अग्निकांड: मुख्य आरोपी जय मिश्रा ने कोर्ट में किया सरेंडर, हादसे में जा चुकी 22 लोगों की जान

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Jun 2026 05:50 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान होटल मालिक लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया था कि उसने होटल के संचालन की जिम्मेदारी जय मिश्रा को सौंप रखी थी। फिलहाल पुलिस होटल से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi hotel fire tragedy Absconding accountant Jay Mishra surrenders in court
मालवीय नगर होटल अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी जय मिश्रा ने सोमवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

Delhi hotel fire tragedy Absconding accountant Jay Mishra surrenders in court
होटल मालिक लवकेश बजाज - फोटो : अमर उजाला

जय मिश्रा होटल मालिक का करीबी
पुलिस के मुताबिक, जय मिश्रा होटल मालिक लवकेश बजाज का करीबी सहयोगी और अकाउंटेंट था। जांच में सामने आया है कि वह होटल के दैनिक संचालन, वित्तीय कामकाज और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था। वर्ष 2024 में भी होटल में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Trending Videos
Delhi hotel fire tragedy Absconding accountant Jay Mishra surrenders in court
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

यूपी और बिहार में हो रही तलाश
4 जून को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से जय मिश्रा फरार था। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार छापेमारी कर रही थीं। जांच अधिकारियों का मानना है कि होटल के प्रबंधन, लाइसेंस, वित्तीय लेन-देन और संचालन संबंधी फैसलों में जय मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी किस स्तर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi hotel fire tragedy Absconding accountant Jay Mishra surrenders in court
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

होटल मालिक ने लिया था जय मिश्रा का नाम
पूछताछ के दौरान होटल मालिक लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया था कि उसने होटल के संचालन की जिम्मेदारी जय मिश्रा को सौंप रखी थी। फिलहाल पुलिस होटल से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi hotel fire tragedy Absconding accountant Jay Mishra surrenders in court
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मरने वाले अधिकतर विदेशी
इस मामले में होटल के 65 वर्षीय रसोइये केशव नेगी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के समय वह खाना बना रहा था। इस भीषण अग्निकांड में 16 वर्षीय एक लड़की समेत 22 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोजाम्बिक और लाइबेरिया के 12 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed