सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major step towards making Delhi pollution-free agreement signed to build dust-free roads

Delhi: राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, धूल-मुक्त सड़कें बनाने के लिए हुआ समझौता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

इस समझौते का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों को धूल-मुक्त बनाना, शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना और सड़कों के वैज्ञानिक प्रबंधन को मजबूत करना है। सरकार का मानना है कि इस पहल से राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को बल मिलेगा और दिल्ली को स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ शहर बनाने में मदद मिलेगी।

Major step towards making Delhi pollution-free agreement signed to build dust-free roads
रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग, सीएसआईआर-सीआरआरआई और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Trending Videos


क्या है समझौते का उद्देश्य?
इस समझौते का उद्देश्य दिल्ली की सड़कों को धूल-मुक्त बनाना, शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना और सड़कों के वैज्ञानिक प्रबंधन को मजबूत करना है। सरकार का मानना है कि इस पहल से राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को बल मिलेगा और दिल्ली को स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ शहर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मिलेगा बेहतर वातावरण
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, इस साझेदारी के तहत आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग कर सड़क प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह पहल दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में अहम साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed