{"_id":"638c526f19ebdf4de3637bd3","slug":"mcd-elections-2022-enthusiasm-among-the-elderly-about-voting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCD Elections: वोटिंग को लेकर बुजुर्गों में जबर्दस्त उत्साह, कोई व्हील चेयर पर तो कोई लग्जरी कार से पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Elections: वोटिंग को लेकर बुजुर्गों में जबर्दस्त उत्साह, कोई व्हील चेयर पर तो कोई लग्जरी कार से पहुंचे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 Dec 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
MCD Election Voting
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसे लोकतंत्र की ताकत नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। उम्र बेशक ढल चुकी है, चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है, उसके बावजूद बुजुर्ग मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। सर्दी के बावजूद कई केंद्रों पर सुबह-सुबह ही कई बुजुर्ग अपने परिवार वालों के साथ वोट डालने पहुंच गए। मध्य दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर स्तिथ एक मतदान केंद्र पर कोई लग्जरी कार तो कोई रिक्शे से अपना मतदान करने पहुंचे।
2 of 5
MCD Elections 2022
- फोटो : अमर उजाला
जज्बे की बात यह कि जो खुद चलने में असमर्थ हैं, बीमारी के कारण बैठ नहीं पा रहे हैं, वह लोकतंत्र के सिपाही बनकर वोट देने पहुंचे। मतदान केंद्रों पर कोई बुजुर्ग लाठी के सहारे तो कोई परिजनों के मदद से अपना वोट डालने पहुंचा। 80 वर्षीय पुष्पा कांडा चलने में असमर्थ हैं और व्हीलचेयर पर वोट डालने बूथ पर आई। इनका कहना है कि मैं अपना वोट क्यों खराब करूं वोट तो डालना है इसलिए वोट डालने आई हूं।
3 of 5
मटियाला गांव मतदान केंद्र
- फोटो : ANI
उधर, 70 साल के बलवंत का कहना है कि कोई भी पार्टी कुछ नहीं करती। इस बार बदलाव लाना है। इसलिए वे मतदान करने के लिए आए हैं। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घर से निकलकर समय से मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाड़ा हिंदूराव में 106 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बाड़ा हिंदूराव में 106 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट
बड़ा हिंदू राव के डिप्टी गंज के गवर्नमेंट गर्ल्स सेक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में 106 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। बुजुर्ग महिला का नाम शांति बाला वैद्य है, वह न्यू कुतुब रोड इलाके में रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। उत्तरी दिल्ली पुलिस स्टेशन कोतवाली और सब्जी मंडी की यह तस्वीरें हैं। वहीं, नसीरपुर गांव के एमसीडी प्राइमरी में वोट के लिए 80 वर्षीय दयावती पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।