फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Elections 2022: बढ़ती उम्र से भी नहीं डिगा हौसला, बाड़ा हिंदूराव में 106 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट

Sun, 04 Dec 2022 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 Dec 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
MCD Elections 106 year old woman cast vote in bara hindu rao
बाड़ा हिंदूराव में 106 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। बड़ा हिंदू राव के डिप्टी गंज के गवर्नमेंट गर्ल्स सेक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में 106 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। बुजुर्ग महिला का नाम शांति बाला वैद्य है, वह न्यू कुतुब रोड इलाके में रहती हैं। मतदान केंद्र पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने भी बुजुर्ग का सहयोग किया और उन्हें सहारा देकर मतदान केंद्र तक ले गई।

MCD Elections 106 year old woman cast vote in bara hindu rao
मतदाताओं की पर्ची बनाने की कमान युवतियों ने संभाली - फोटो : अमर उजाला

युवतियों ने संभाली मतदाताओं की पर्ची बनाने की कमान
पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह और पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा के गांव मुंडका में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के बजाए लैपटॉप में देखकर मालूम किया जा रहा है। मुंडका में मतदान केंद्र के बहार एक उम्मीदवार की टेबल पर मतदाताओं की पर्ची बनाने की कमान युवतियों ने संभाल रखी है।

MCD Elections 106 year old woman cast vote in bara hindu rao
MCD Election Voting - फोटो : अमर उजाला

कोई लग्जरी कार तो कोई रिक्शे से अपना मतदान करने पहुंचा
मध्य दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर स्तिथ एक मतदान केंद्र पर कोई लग्जरी कार तो कोई रिक्शे से अपना मतदान करने पहुंचे। वहीं, 70 साल के बुजुर्ग मतदाता बलवंत का कहना है कि कोई भी पार्टी कुछ नहीं करती। इस बार बदलाव लाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MCD Elections 106 year old woman cast vote in bara hindu rao
मटियाला गांव मतदान केंद्र - फोटो : ANI

पोलिंग बूथ में नहीं ले जाने दिया जा रहा मोबाइल 
चितरंजन पार्क के पोलिंग बूथ पर मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा है। मोबाइल को लेकर सभी पोलिंग स्टेशनों पर अलग-अलग स्थिति बनी हुई है। कहीं ले जाने दिया जा रहा है कहीं नहीं जाने दिया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed