फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Elections 2022: मतदान के दौरान दिखे अनोखे रंग, बुजुर्ग मतदाताओं का ऐसे हुआ स्वागत

Sun, 04 Dec 2022 11:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 Dec 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
MCD Elections 2022 Elderly voters were welcomed by giving flowers
मतदान केंद्र के बाहर बुजुर्ग मतदाता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। काफी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहा है। सुबह आठ बजे से ही मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
MCD Elections 2022 Elderly voters were welcomed by giving flowers
बुजुर्ग मतदाताओं का फूल देकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

प्रियदर्शिनी विहार में मतदान केंद्र पर अनोखे अंदाज में मतदाताओँ का स्वागत किया जा रहा है। यहां मतदाताकर्मियों ने लाल कालीन बिछाई हुई है। इतना ही नहीं गुब्बारे लगाकर सजवाट की गई। मतदाताकर्मियों ने यहां आने वाले बुजुर्ग मतदाताओं का फूल देकर स्वागत किया है। इसके बाद अपने मताधिकार के उपयोग के लिए कहा। 

MCD Elections 2022 Elderly voters were welcomed by giving flowers
बुजुर्ग महिला को फूल देता पुलिसकर्मी - फोटो : पुरुषोत्तम वर्मा
उधर, साउथ एक्सटेंशन पार्ट 2 में एसडीएमसी स्कूल में वोट डालने के बाद पुलिसकर्मियों ने गुलाब के फूल बुजुर्ग मतदाताओं को दिए। पुलिसकर्मी बुजुर्गों को व्हील चेयर पर पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MCD Elections 2022 Elderly voters were welcomed by giving flowers
MCD Elections 2022 - फोटो : ANI
बता दें कि 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदाता 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
MCD Elections 2022 Elderly voters were welcomed by giving flowers
मटियाला गांव मतदान केंद्र - फोटो : ANI

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग मतदान के लिए मैसेज भेजकर कर रहा अपील
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग मोबाइल मैसेज करके वोट देने की अपील कर रहा है। मैसेज में लिखा है कि एमसीडी चुनाव 2022, मतदान आपका अधिकार ही नहीं आपकी जिम्मेदारी भी है, चार दिसंबर को पोलिंग बूथ जरूर जाएं और मतदान करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed