आज दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का कहना है कि वो पहली बार एमसीडी चुनाव में मतदान कर अपनी पसंद का पार्षद चुनेंगे और अपनी पसंद की सरकार बनाएंगे।
MCD Elections 2022: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के चेहरे पर खुशी की झलक, बोले- अपनी पसंद की बनाएंगे सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार मतदान करने वाली छात्रा सोनम ने कहा कि मैं आज पहली बार मतदान करने आई हूं, इसे लेकर मैं उत्साहित हूं। जितना जरूरी इस देश में रहना है उतना ही ज़रूरी हमें देश को और बेहतर करने की दिशा में मतदान करना है। मेरे लिए महिला सुरक्षा, सफाई, सड़के बनवाना यह प्राथमिकता है।
1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है, जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।
68-68 मॉडल व पिंक पोलिंग स्टेशन बनाए
चुनाव में 68 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों में मतदाताओं के लिए चाय-पानी के अलावा बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, स्टेशनों पर टेंट लगाकर कवर किया जाएगा। इसके अलावा आयोग ने 68 पिंक पोलिंग स्टेशन भी बनाए हैं। यहां मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथों में होगी। एमसीडी चुनाव में पहली बार पिंक पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल व पिंक पोलिंग स्टेशन बनाया है।
कटेवड़ा गांव में मतदान का बहिष्कार
बवाना विधानसभा इलाके के कटेवड़ा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गांव में तीन मतदान केंद्र हैं, 3500 मतदाता हैं। मगर अभी तक एक भी ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया है। दरअसल गांव के लोग समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण नाराज हैं। उन्होंने इस बार मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।