फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैर के प्यार में अंधी बीवी: छाती पर बैठ दबाया मुंह, बेटी से बोली- पापा के गले में कुछ फंसा है वही निकाल रही

Sun, 04 Dec 2022 12:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Dec 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nurse wife murdered husband by pressing his face with pillow in illegal relationship
हत्यारोपी पत्नी कविता और मृतक महेश राणा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर शास्त्रीनगर निवासी नर्स कविता ने 29 नवंबर की रात झगड़े के बाद पति महेश राणा (35) की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने लिए उसने पति को उसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह का काम करती थी, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद महेश के भाइयों को फोन कर फांसी लगाने की बात बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महेश राणा एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। उसकी पत्नी कविता के अस्पताल में ही बीमा पॉलिसी का काम देखने वाले विनय शर्मा से प्रेम संबंध हो गए।

Nurse wife murdered husband by pressing his face with pillow in illegal relationship
प्रेमिका के साथ महेश की हत्या में शामिल आरोपी विनय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

महेश को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। 29 नवंबर की रात महेश शराब के नशे में घर लौटा तब भी दोनों के बीच विनय को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद वह अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए। रात करीब 11 बजे कविता ने महेश की हत्या कर दी। 
 

Nurse wife murdered husband by pressing his face with pillow in illegal relationship
कविनगर थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

पति की छाती पर बैठ मुंह दबाया
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया पूछताछ में कविता ने बताया कि वह अक्सर विनय को छोड़ने के लिए कहता था। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो गई थी और गुस्से से भरी थी। 29 नवंबर की रात उनके बीच काफी झगड़ा हुआ तो उसका गुस्सा बड़ गया और आधी रात को महेश की छाती पर बैठ कर उसका मुंह तकिये और चादर से दबाकर मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nurse wife murdered husband by pressing his face with pillow in illegal relationship
हत्यारोपी पत्नी कविता - फोटो : अमर उजाला

बेटी के बयान और सर्विलांस से खुली घटना 
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा बेटी से पूछताछ और सर्विलांस से हुआ। पुलिस ने कविता के बच्चों से पूछताछ की तो उसकी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि आहट सुनकर वह जग गई थी। उसने कमरे में देखा कि मम्मी पापा की छाती पर बैठी थी और मुंह पर हाथ रखा था। पूछने पर मम्मी ने बताया कि पापा के मुंह में कुछ फंस गया है उसे निकाल रही हूं।  

विज्ञापन
Nurse wife murdered husband by pressing his face with pillow in illegal relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद प्रेमी को मैसेज कर बताया
महेश को मारने के बाद कविता ने विनय को व्हाट्सएप पर मैसेज कर घटना की जानकारी दी। साथ ही उसे मैसेज भेजने के लिए भी मना किया था। उसी रात महेश ने अपने भाई यशवंत को फोन कर कहा था कि कविता और विनय उसे मार देंगे। उसका कविता से आज फिर झगड़ा हुआ है। यशवंत ने रोजाना का झगड़ा समझकर नजरअंदाज कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed