फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surgery capacity to increase at Lady Hardinge; two new OT tables operational.

Delhi NCR News: लेडी हार्डिंग में बढ़ेगी सर्जरी की क्षमता, दो नए ओटी टेबल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Surgery capacity to increase at Lady Hardinge; two new OT tables operational.
सिमरन की खबर के साथ:---लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के लिए
- जटिल और विशेष सर्जरी के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, मरीजों को ऑपरेशन के लिए कम करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

- डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और ओटी तकनीशियनों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण का अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के लिए दो नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) टेबल शुरू किए गए हैं। इनका उद्घाटन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त डीजी डॉ. नीता खुराना ने किया। नए ओटी टेबल शुरू होने से जनरल सर्जरी विभाग में ऑपरेशन की क्षमता बढ़ेगी। इससे जटिल और विशेष सर्जरी के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को ऑपरेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान एलएचएमसी की निदेशक डॉ. हिमानी अहलूवालिया मौजूद रहीं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ओटी की क्षमता बढ़ने से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। मरीजों को समय पर इलाज मिलने के साथ उनकी देखभाल में भी सुधार होगा। नए ओटी टेबल से रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, नर्सिंग स्टाफ और ओटी तकनीशियनों को व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। अधिक ऑपरेशन होने से उन्हें विभिन्न प्रकार की सर्जरी का अनुभव प्राप्त होगा और उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नए ओटी टेबल से सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग को भी मजबूती मिलेगी। यह विस्तार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed