फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां अनोखे ढंग से मनाया गया पीएम मोदी का बर्थडे, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Sep 2017 06:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Celebration in Unique Way
पीएम मोदी को भेजा जाएगा ये लड्डू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 67वीं सालगिरह पर पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर तमाम कार्यक्रम हुए लेकिन इनमें सबसे अनोखा था दिल्ली का 567 किलो का वो लड्डू जो विशेष इस खास मौके के लिए ही तैयार कराया गया था। इसे देखकर सभी हैरान रह गए।


 
Narendra Modi Birthday Celebration in Unique Way
डेमो पिक
बता दें दिल्ली के मावलंकर हॉल में सुलभ समूह के चेयरमैन बिंदेश्वर पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के मौके पर 567 किलो के इस महालड्डू का अनावरण किया। यह लड्डू 230 किलो बेसन 221 किलो चीनी 106 किलो देसी घी और 120 दिनों की मेहनत के बाद तैयार किय गया। बताया जा रहा है कि यह लड्डू प्रधानमंत्री मोदी के घर भेजे जाने की योजना बनाई गई है।

 

Narendra Modi Birthday Celebration in Unique Way
डेमो पिक

पीएम मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाते हुए इस मौके पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को भी महालड्डू में से लड्डू तोड़कर खिलाया गया। लड्डू काटने की रस्म के साथ ही गीत संगीत से प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की बधाई भी दी गई। गौरतलब हो पिछले 3 साल से प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाते आ रहे हैं और इस साल भी उन्होंने 500 किलो का लड्डू और उनके 67वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में कुल 567 किलो का लड्डू बनवाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Celebration in Unique Way
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी सांसद वीके सिंह
उधर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में भाजपा सांसद वीके सिंह व महेंद्र नाथ पांडे जिला अस्पताल आ धमके। पहले पहल अस्पताल प्रशासन और वहां मौजूद मरीजों को लगा कि कहीं वे यहां का जायजा लेने की खातिर तो नहीं आए हैं लेकिन जल्द लोगों को इस सवाल का जवाब कुछ यूं मिला... 
 

 

विज्ञापन
Narendra Modi Birthday Celebration in Unique Way
यूपी के भाजपा अध्यक्ष के साथ सांसद वीके सिंह
जहां सरकारी विभागों में किसी मंत्री के आने पर अब से पहले हड़कंप मच जाया करता था वहीं यहां का माहौल ऐसा होने पर भी बड़ा खुशमिज़ाज बना रहा। दरअसल, मंत्री वीके सिंह और उनके साथ आए मंहेंद्र नाथ पांडे वहां मरीजों के फल वितरित करने आए थे। उन्होंने अस्पताल के मरीजों को फल बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेलीब्रेट किया।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed