फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्से में नहीं साजिश के तहत निक्की की हत्या: साहिल ने कार में पहले ही लगा लिए थे काले कवर, मोबाइल भी किया बंद

Fri, 17 Feb 2023 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Nikki murder case Sahil killed nikki with full proof plan not out of rage read what he planned
nikki sahil, nikki murder - फोटो : अमर उजाला

दोस्ती, प्यार और दगाबाजी की मिसाल बन चुके दिल्ली के निक्की हत्याकांड में आरोपी साहिल के रोजाना नए खुलासे पुलिस को भी चौंका रहे हैं। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि साहिल गहलोत ने एक सोची-समझी साजिश के तहत निक्की की हत्या की थी। इसके लिए उसने अपनी कार को भी तैयार कर लिया था। आगे पढ़ें साहिल किस तरह की तैयारी की थी....

Nikki murder case Sahil killed nikki with full proof plan not out of rage read what he planned
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

निक्की के घर पहुंचते ही बंद कर दिया था मोबाइल

अपराध शाखा के अन्य अधिकारी ने बताया कि निक्की के उत्तम नगर स्थित घर पर जब साहिल गया था तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। मोबाइल बंद करने का उद्देश्य ये था कि उसकी लोकेशन का पता न चले। पुलिस ने निक्की के घर व आसपास की सीसीटीवी फुटेज बरामद की है।

Nikki murder case Sahil killed nikki with full proof plan not out of rage read what he planned
निक्की साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

निक्की को कई जगह घुमाया

निक्की के घर से निकलने के बाद साहिल उसे निजामुद्दीन, आंनद विहार और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट गया। यहां उसने निक्की की डाटा केबल से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case Sahil killed nikki with full proof plan not out of rage read what he planned
इसी कार में की गई थी निक्की की हत्या फिर ढाबे तक लाया गया था - फोटो : ANI

कार में काले कवर लगा लिए थे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार साहिल के चाचा के लड़के की है। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई है। साहिल ने निक्की की हत्या करने के बाद शव को ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठी हुई मुद्रा में बैठाया और सीट बेल्ट लगा दी। इसके बाद आरोपी ने कार में अंदर से चिपकने वाले काले रंग के कवर लगा दिए थे, ताकि किसी को कार में कुछ दिखाई न दे। इसके बाद वह निक्की के शव को 40 किलोमीटर दूर मित्राऊ गांव ले गया था।

विज्ञापन
Nikki murder case Sahil killed nikki with full proof plan not out of rage read what he planned
nikki murder, nikki sahil - फोटो : अमर उजाला

शव को ऐसे लगाने वाला था ठिकाने, मेहमानों की भीड़ ने किया नाकाम

साहिल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि निक्की के शव को ठिकाने के लिए वह उधेड़बुन में था। वह शव को दूरदराज ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाने के चक्कर में था, शादी होने के कारण उसके घर में काफी मेहमान आए हुए थे। इस कारण उसे घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा था। जब भी वह घर से निकलने की सोचता था कोई न कोई उसे पकड़ लेता था। ऐसे में वह निक्की के शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed