फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder: साहिल के घर जा पहुंचे थे निक्की के पिता, लेकिन नहीं जान पाए सच, चार दिन बाद पैरों तले खिसकी जमीन

Wed, 15 Feb 2023 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Feb 2023 11:11 AM IST
सार

Delhi Murder Case Sahil Gehlot Kills Girlfriend Nikki निक्की के पिता साहिल का नंबर लेकर उससे कई बार बात की तो उसने बहाने बनाए। अंत में उसने कहा कि निक्की मसूरी छुट्टियां मनाने गई है और वह अपनी शादी में व्यस्त है। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी साहिल गहलोत के घर भी जा पहुंचे। 

विज्ञापन
Nikki Murder her father reach sahil home but could not find truth of daughter murder now ask death sentence
निक्की साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। इसमें प्रेमी ने प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। शायद वह पकड़ा भी न जाता लेकिन लड़की के पिता आरोपी तक पहुंच गए जिसके चलते उसका पूरा राज फाश हो गया। जानिए कैसे निक्की के पिता साहिल के घर तक जा पहुंचे...

Nikki Murder her father reach sahil home but could not find truth of daughter murder now ask death sentence
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जब निक्की के पिता सुनील दत्त की दो दिन तक बेटी से बात नहीं हो सकी तो वह उसकी तलाश में निकल पड़े। पहले तो उन्होंने निक्की की सहेली को फोन किया जिसने बताया कि वह अपने बिंदापुर वाले घर में नहीं है और फिर साहिल के बारे में बताया कि आखिरी बार उसी के साथ देखी गई थी।

Nikki Murder her father reach sahil home but could not find truth of daughter murder now ask death sentence
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने साहिल का नंबर लेकर उससे कई बार बात की तो उसने बहाने बनाए। अंत में उसने कहा कि निक्की मसूरी छुट्टियां मनाने गई है और वह अपनी शादी में व्यस्त है। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी साहिल गहलोत के घर भी जा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Murder her father reach sahil home but could not find truth of daughter murder now ask death sentence
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

यहां पहुंचकर निक्की के पिता ने जब साहिल के परिजनों पर दबाव बनाया तो उन लोगों ने भरोसा दिलाया कि वह उनकी मदद करेंगे। साहिल तक ने उन्हें भनक नहीं लगने दी कि निक्की के साथ क्या हो चुका है। उन लोगों पर भरोसा कर वह अपने घर लौट आए और पुलिस को शिकायत तक नहीं दी।

विज्ञापन
Nikki Murder her father reach sahil home but could not find truth of daughter murder now ask death sentence
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

14 फरवरी (मंगलवार) को जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है तो वह विश्वास नहीं कर सके। उन्हें क्या पता था कि चार दिनों तक बेटी की परिवार से बात नहीं हो पाने का ऐसा दर्दनाक सच सामने आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed