फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल प्रेमी का सनसनीखेज कबूलनामा: शादी के बाद दो बार निक्की का शव देखने अपने ढाबे पर गया था साहिल, पत्नी...

Thu, 16 Feb 2023 08:27 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Feb 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case Sahil went to his dhaba twice after marriage to see dead body of Nikki
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में हुए निक्की यादव हत्याकांड में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला राज खोला है। आरोपी शादी करने के दो दिन बाद निक्की के शव को ढाबे पर देखने गया था। साहिल जानना चाहता था कि फ्रिज को किसी ने खोला तो नहीं या ढाबे पर कोई गया तो नहीं था। उधर, निक्की के शव का बुधवार को दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि निक्की की मौत गला दबने से हुई है। पोस्टमार्टम में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। निक्की के शव का पोस्टमॉर्टम दो घंटे से ज्यादा समय तक चला। पुलिस आरोपी साहिल से लगातार पूछताछ में जुटी है। 
Nikki Yadav Murder Case Sahil went to his dhaba twice after marriage to see dead body of Nikki
निक्की यादव - फोटो : अमर उजाला
झज्जर की रहने वाली निक्की यादव (23) हत्याकांड में आरोपी साहिल गहलोत (24) ने बुधवार को पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह शादी के दो दिन बाद निक्की के शव को ढाबे पर देखने गया था। वह जानना चाहता था कि फ्रिज को किसी ने खोला तो नहीं या फिर ढाबे पर कोई गया तो नहीं था।
Nikki Yadav Murder Case Sahil went to his dhaba twice after marriage to see dead body of Nikki
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
शव को देखने के बाद वह घर जाता और पत्नी से हंसकर बात करने लगता था। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी साहिल ने जो बयान दिए हैं उसकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व साहिल के मोबाइल की लोकेशन आदि की भी पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case Sahil went to his dhaba twice after marriage to see dead body of Nikki
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निक्की व साहिल हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जाने के लिए आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पहुंचे थे, लेकिन परिजनों के फोन आने के बाद साहिल घर जाने लगा था। इस पर निक्की उससे शादी करने की जिद करने लगी। जब आरोपी नहीं माना तो निक्की ने उसके माता-पिता उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
Nikki Yadav Murder Case Sahil went to his dhaba twice after marriage to see dead body of Nikki
साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
इस पर साहिल ने आपा खो दिया और केबल से निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चालक के साथ वाली आगे की सीट पर बैठने की मुद्रा में लिटा दिया। इसके बाद सीट बेल्ट लगाई और ढाबे पर ले गया। साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को नाले में फेंकने या फिर सूटकेस में रखकर दिल्ली से बाहर फेंकने की साजिश रची थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed