फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषी विनय ने याचिका में दी ऐसी दलीलें, कोर्ट ने माना तो रुक जाएगी फांसी

Fri, 14 Feb 2020 09:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Feb 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convict vinay tells about his mental health if court consider execution may stop
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के दोषी विनय ने सुप्रीम कोर्ट में दया याचिका खारिज होने के खिलाफ याचिका दायर की है। इस केस में उसने कुछ ऐसी दलीलें दी हैं जो किसी भी दोषी की फांसी से पहले उसे रोकने की बहुत बड़ी वजह होती है। उसने अपने बारे में अदालत में कुछ ऐसा बताया है कि अगर अदालत ने वो बातें मान लीं तो विनय की फांसी टलना लगभग तय है। जानिए क्या हैं वो दलीलें....

Nirbhaya Case convict vinay tells about his mental health if court consider execution may stop
विनय के नोटबुक 'दरिंदा' के अंश - फोटो : विनय के नोटबुक से

निर्भया के चारों दोषियों की फांसी के लिए डेथ वारंट जारी नहीं किया जा सका। इस मामले में सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस मामले में दोषी पवन गुप्ता के वकील को नियुक्त करते हुए इस मामले की तैयारी के लिए कुछ वक्त दिया है। इस मामले में पवन एकमात्र दोषी है, जिसने अब तक क्यूरेटिव पिटीशन दायर नहीं की है। इस मामले की सुनवाई में हो रही देरी पर अदालत ने दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण(डीएलएसए)को पवन गुप्ता को वकील मुहैया करवाने के लिए अधिवक्ताओं की सूची सौंपी थी। लेकिन गुप्ता ने सूची में तय वकीलों की सेवाएं लेने से इंकार कर दिया था।

Nirbhaya Case convict vinay tells about his mental health if court consider execution may stop
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला

उधर, विनय शर्मा की याचिका पर करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे इस मामले में आदेश सुनाया जाएगा। विनय ने अपनी याचिका में कहा है कि जेल में ‘कथित यातनाओं और दुर्व्यवहार की वजह से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया है। केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अधिवक्ता एके सिंह की दलीलों का विरोध करते हुए सभी संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद कहा कि विनय की दया याचिका खारिज करने में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convict vinay tells about his mental health if court consider execution may stop
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

मेहता ने विनय शर्मा की 12 फरवरी की मेडिकल रिपोर्ट भी पीठ के समक्ष पेश की, जिसके मुताबिक विनय पूरी तरह स्वस्थ है। एके सिंह का आरोप था कि दिल्ली के उपराज्यपाल और गृह मंत्री ने उसकी दया याचिका खारिज करने की सिफारिश पर दस्तखत नहीं किए थे। पीठ ने दया याचिका खारिबव् करने की सिफारिश का अवलोकन करने के सिंह के अनुरोध को ठुकरा दिया।

विज्ञापन
Nirbhaya Case convict vinay tells about his mental health if court consider execution may stop
विनय ने बनाई ये पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

पीठ ने रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद कहा कि उन्होंने दया याचिका खारिज करने की सिफारिश पर दस्तखत किए हैं। राष्ट्र्रपति की ओर से दया यायिका खारिज किए जाने के बाद विनय की ओर से मंगलवार को शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें भी आरोप लगाया गया है कि जेल में उसके मौलिक अधिकारों का हनन करने सहित उसे गैरकानूनी तरीके से अलग रखा गया। याचिका में कहा गया है कि जेल में मानसिक रूप से अस्वस्थता होना मृत्यु दंड को उम्र कैद में तब्दील करने का एक आधार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed