फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइल्ड पीजीआई में खुदकुशी मामलाः तीसरे प्रयास में आत्महत्या के लिए हिम्मत जुटा पाई थी किशोरी

Wed, 18 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
noida child pgi suicide case: in third attempt girl collect her power to commit suicide
girl committed suicide

15 वर्ष की उम्र में एक दसवीं की छात्रा ने मानसिक रूप से परेशान होकर जिला अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा आत्महत्या करने से पहले दो बार जिला अस्पताल पहुंची और सातवीं मंजिल पर गई। इसका खुलासा जिला अस्पताल में कुछ लोगों से बात करने पर हुआ है।

noida child pgi suicide case: in third attempt girl collect her power to commit suicide
girl committed suicide

सूत्रों से पता चला है कि छात्रा अलीशा आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले दो बार जिला अस्पताल गई थी। दोनों बार अलीशा लिफ्ट के जरिए सातवीं मंजिल पर पहुंची। लेकिन हिम्मत पस्त होने पर दोनों बार ही वापस नीचे उतर आई। कुछ अस्पताल स्टाफ का कहना है कि छात्रा को अस्पताल परिसर में भी टहलते हुए भी देखा गया था, लेकिन वह समझे की लड़की दवाई लेने आई होगी। उन्हें क्या मालूम था कि वह आत्महत्या करने के लिए जगह तलाश कर रही है।

noida child pgi suicide case: in third attempt girl collect her power to commit suicide
Girl committed suicide

पड़ोसी जता रहे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका
परिजनों की मुताबिक अलीशा इस साल ही 10वीं कक्षा में आई थी। सब कुछ सही चल रहा था। वह पढ़ने में काफी होशियार थी। परिजनों को अभी तक विश्वास नहीं है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। कुछ पड़ोसी दबी जुबान से मामले को प्रेम प्रसंग बता रहे हैं। छात्रा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से दोनों के बीच  खटपट चल रही थी। पड़ोसियों ने प्रेम प्रसंग में छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
noida child pgi suicide case: in third attempt girl collect her power to commit suicide
girl committed suicide

घटना के बाद नहीं खुली अस्पताल प्रबंधन की नींद
जिला अस्पताल की सातवीं मंजिल का गेट अब भी खुला हुआ है। गेट की कुंडी टूटी हुई है। घटना के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने दरवाजे की मरम्मत नहीं करवाई है। सवाल उठ रहे हैं कि इतने गार्डों को होने के बावजूद आखिर छात्रा सातवीं मंजिल पर कैसे पहुंच गई। इस पर सीएमएस डॉ. अजेय अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही दरवाजे की मरम्मत करवाकर उसे लॉक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजाना सैकड़ों मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। ये कैसे पता लगाया जाए कि कौन कहां जाएगा। फिर भी घटना के बाद गार्डों को चौकन्ना रहने को कहा गया। गार्डों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी को भी सातवीं मंजिल न जाने दें।

विज्ञापन
noida child pgi suicide case: in third attempt girl collect her power to commit suicide
girl committed suicide

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिजनौर निवासी अलीशा (15) पुत्री महबूब परिवार के साथ सेक्टर-31 निठारी में रहती थी। वह सर्वहितकारी शिक्षा सदन सेक्टर-31 में हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 25 मिनट पर वह अस्पताल की सातवीं मंजिल पर पहुंची और दीवार पर खड़ी हो गई। इस दौरान नीचे खड़े कुछ लोगों ने उसके इरादे भांपकर पीछे हट जाने को कहा। लेकिन उसने किसी की बात सुने बिना सीधे छलांग लगा दी। बिल्डिंग के गार्ड सतपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने नीचे से किशोरी को छत पर देखा तो उसे रोकने के लिए चिल्लाने के साथ ही हाथों से भी इशारा किया। लेकिन किशोरी झट से नीचे कूद गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed