{"_id":"5b4e209d4f1c1b48748b55f9","slug":"air-hostess-anissia-batra-sent-messages-her-husband-from-roof","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयर होस्टेस मौत केस: जांच में सामने आया ऐसा सच, देखकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर होस्टेस मौत केस: जांच में सामने आया ऐसा सच, देखकर पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हौजखास के पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की संदिग्ध हालत में मौत मामले में खुलासा हुआ कि छत की सीढ़ियों का गेट बाहर (छत की तरफ से) बंद था। मैसेज मिलने के बाद मयंक छत की तरफ भागा था। वहीं, पुलिस मयंक सिंघवी के माता-पिता से 20 जुलाई के बाद पूछताछ करेगी। अब पुलिस इस तथ्य की जांच कर रही है कि गेट अंदर से बंद था या फिर मयंक ने बंद किया था।
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनीसिया ने पति मयंक को छत पर जाकर मैसेज किया था कि ऊपर आओ और उसे कूदते हुए देखो। मयंक ने पूछताछ में बताया कि मैसेज पढ़ते ही वह छत की ओर भागा था लेकिन सीढ़ी का दरवाजा बंद था। वह सीढ़ी पर लगी खिड़की को तोड़कर छत पर पहुंचा तो अनीसिया नहीं दिखाई पड़ी। उसने नीचे झांककर देखा तो वह नीचे पड़ी हुई थी।
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि अनीसिया व मयंक के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रोमिल बानिया ने बताया कि मयंक के माता-पिता से 20 जुलाई के बाद पूछताछ की जाएगी। उन्हें इसके लिए नोटिस भेजा जाएगा। मयंक के माता-पिता ने कोर्ट से अनुमति ले रखी है कि वह 20 जुलाई से पहले पूछताछ में शामिल नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया के परिजनों ने मयंक के माता-पिता पर भी कई आरोप लगाए हैं। इसके अलावा पुलिस को कई गवाह मिले हैं। पुलिस गवाहों के बयान भी दर्ज करेगी। पुलिस भी दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि पुलिस की अनीसिया की मौत की सूचना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे मिली थी। अनीसिया का छत से कूदने का समय करीब 4.30 बजे आया है। अनीसिया ने अपने पति को करीब 4.15 बजे मैसेज किया था। इसका मतलब है कि मयंक ने मैसेज देरी से पढ़ा या फिर सीढ़ी का गेट बंद होने के कारण छत पर नहीं पहुंच पाया था।