सब्सक्राइब करें

Twin Tower Demolition: धूल के गुबार को रोकना बड़ी चुनौती, ड्रोन से होगी इमारत गिरने की फोटोग्राफी

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Aug 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
Big challenge to stop the dust storm, drone will be used for photography of building collapse
twin tower - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के बाद धूल के गुबार से निपटना बड़ी चुनौती होगी। इसमें स्मॉग गन, स्प्रिंक्लर और दमकल की गाड़ियों के साथ हवा की भूमिका भी अहम होगी। अगर उस समय हवा चली तो धूल का गुबार जल्द खत्म हो जाएगा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर विभिन्न विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ध्वस्तीकरण के बाद धूल के गुबार की रणनीति की जानकारी ली। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर तैनात रहेंगी। ध्वस्तीकरण के बाद इन गाड़ियों से पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही, अगर आग की घटना होती है तो फिर उस पर काबू पाया जाएगा। जिलाधिकारी ने दमकल विभाग से कहा कि दमकल गाड़ियों की संख्या में इजाफा करें। कंपनियों की गाड़ियों की भी सहायता ली जाए। इन गाड़ियों को एक्सप्रेस-वे पर लगाया जाएगा। 
Trending Videos
Big challenge to stop the dust storm, drone will be used for photography of building collapse
twin tower - फोटो : अमर उजाला
अन्य जनपदों की गाड़ियों को भी अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ी तो गाड़ियों को बुलाया जा सके। बैठक में यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि करीब 10 एंटी स्मॉग गन को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big challenge to stop the dust storm, drone will be used for photography of building collapse
twin tower - फोटो : अमर उजाला
इससे धूल को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। स्मॉग गन की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। सभी बिल्डरों की स्मॉग गन ट्विन टावर के पास लगाने को कहा गया है।
Big challenge to stop the dust storm, drone will be used for photography of building collapse
twin tower - फोटो : अमर उजाला
31 अगस्त तक होगी वायु प्रदूषण की निगरानी
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्विन टावर के आसपास छह से अधिक अस्थायी मशीनों को लगाया है। इनकी मदद से टीम 31 अगस्त तक वायु प्रदूषण पर निगरानी रखेगी। रोजाना दस बजे वायु प्रदूषण के आंकड़े जारी किए जाएंगे। साथ ही, अन्य मशीनों से भी वायु गुणवत्ता सूचकांक देखा जाएगा। अफसरों ने बताया कि करीब 15 मिनट में धूल हटने की संभावना है।
विज्ञापन
Big challenge to stop the dust storm, drone will be used for photography of building collapse
twin tower - फोटो : अमर उजाला
ध्वस्तीकरण के तुरंत बाद शुरू होगा पानी का छिड़काव
सीईओ रितु माहेश्वरी ने सुबह 11 बजे से ध्वस्तीकरण साइट के पास 100 वाटर टैंकर, 15 एंटी स्मॉग गन, 6 मेकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, करीब 200 सफाई कर्मचारी और 20 ट्रैक्टर ट्रॉली तैयार रखने के आदेश दिए। उद्यान विभाग की समीक्षा की गई कि पानी के छिड़काव के लिए कितनी तैयारी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed