{"_id":"638c3c6b1108796ead0f0317","slug":"hema-chaudhary-murder-case-hema-murder-on-terrace-brought-dead-body-from-stairs-and-threw-it-house-near-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: हेमा को छत पर मारा... सीढ़ियों से शव लाकर घर में मंदिर के पास फेंका, पायल और अजय ने बताया उस रात का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: हेमा को छत पर मारा... सीढ़ियों से शव लाकर घर में मंदिर के पास फेंका, पायल और अजय ने बताया उस रात का सच
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
Hema Chaudhary murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी पायल भाटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने जैसी कदकाठी की दिखने वाली ग्रेनो वेस्ट निवासी हेमा चौधरी की घर बुलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हेमा के चेहरे पर गर्म तेल डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। हेमा के हाथ की नस काटकर अपने कपड़े पहना दिए। शव के पास पायल के नाम का सुसाइड नोट छोड़कर दोनों फरार हो गए। सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों ने पायल का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पायल प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता को खुदकुशी करने के लिए विवश करने वाले भाई की पत्नी, साले और शादी कराने वाले बिचौलिए की हत्या की साजिश रचने में जुट गई। 12 नवंबर को लापता हुई हेमा की गुमशुदी दर्जकर तलाश में जुटी बिसरख कोतवाली पुलिस ने पायल और सिकंदराबाद के रहने वाले प्रेमी अजय को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
17 मई 2021 को दादरी के बढ़पुरा गांव निवासी दंपती रविंद्र भाटी और राकेश देवी ने जहरीले पदार्थ का सेवन आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने बिचौलिए (बुआ के बेटे) सुनील, बहू स्वाति और स्वाति के दो भाइयों कौशिंद्र और गोलू पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Chaudhary murder case
- फोटो : अमर उजाला
पायल तभी से माता-पिता की मौत के जिम्मेदारों से बदला लेना चाहती थी। उसने अजय को साजिश में शामिल कर लिया। पायल ने अजय से कहा वह उससे तभी शादी करेगी जब वह उसकी मदद करेगा।
हेमा हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अजय 12 नवंबर को हेमा को झांसा देकर पायल के घर बुलाकर लाया। पायल ने अपने भाइयों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हेमा की हत्या कर खुद अजय संग फरार हो गई।
विज्ञापन
हेमा चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्या का शक न हो इसलिए रचा खुद की मौत का स्वांग
पायल ने अपने माता-पिता की मौत की जिम्मेदारों की हत्या के लिए तमंचा व दस कारतूस भी खरीद लिए थे। उसने अपनी मौत का स्वांग इसलिए रचा कि अगर वह अपने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता के केस में नामजद आरोपियों की हत्या कर सके और उस पर किसी का शक नहीं जाए।
पायल ने अपने माता-पिता की मौत की जिम्मेदारों की हत्या के लिए तमंचा व दस कारतूस भी खरीद लिए थे। उसने अपनी मौत का स्वांग इसलिए रचा कि अगर वह अपने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता के केस में नामजद आरोपियों की हत्या कर सके और उस पर किसी का शक नहीं जाए।