फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कश्मीर फाइल्स: 20 लोगों के कातिल बिट्टा कराटे की बर्बरता की कहानी, साथ ही देखें नरसंहार की तस्वीरें

Wed, 16 Mar 2022 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
the kashmir files real video of JKLF bitta karate farooq ahmed dar who killed 20 kashmiri pandits
जावेद अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शवों का ढेर और बिलखते परिजन - फोटो : फाइल फोटो

देशभर में इस समय फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा है। जिसमें 1990 में हुए नरसंहार और पलायन के दर्द को पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में जेकेएलएफ(जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट) के एक आतंकी की हैवानियत और लोगों को भड़काने वाला इंटरव्यू भी दिखाया गया है। नरसंहार में शामिल रहे इस आतंकी का नाम है जावेद अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे। बिट्टा कराटे एक खूंखार आतंकी रहा है। जिसने इंटरव्यू में बेखौफ होकर कश्मीरी हिंदुओं की हत्या की बात कबूली है। वह बताता है कि उसने करीब 20 लोगों को मौत के घाट उतारा। जिसमें कश्मीर पंडित और मुसलमान भी शामिल हैं। इसमें बड़ी संख्या में कश्मीरी हिंदुओं की हत्या की बात वह कबूल करता है। साथ ही बताता है कि उसने सबसे पहले सतीश कुमार टिक्कू को मारा, जोकि कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखता था।


 

the kashmir files real video of JKLF bitta karate farooq ahmed dar who killed 20 kashmiri pandits
शवों का ढेर और कश्मीरी पंडित परिवार - फोटो : फाइल फोटो

इंटरव्यू में वह बताता है कि उसके आका उसे टारगेट देते थे। यहां टारगेट से उसका मतलब है लोगों को कत्ल करना। वह कहता है कि अगर उसके आका उससे भाई या मां का कत्ल करने का भी टारगेट देते तो वह आसानी से उनको मौत के घाट उतार देता। पहले कत्ल के बाद लोगों को मौत के घाट उतारना उसके लिए आम बात हो गई थी। 

the kashmir files real video of JKLF bitta karate farooq ahmed dar who killed 20 kashmiri pandits
जमीन पर पड़े शव - फोटो : फाइल फोटो

कम ही लोग जानते हैं कि जब बिट्टा को 2017 में एनआईए ने पूछताछ के लिए उठाया और उससे इंटरव्यू वाले कबूलनामे पर सवाल किया तो कई सवालों को बिट्टा साफ तौर पर टालते दिखाई दिया। उससे जब यह पूछा गया कि क्या उसके द्वारा स्कूल जलाने और हिंसा भड़काने के लिए पैसे लिए गए, तो उसने कहा कि मैं स्कूल जलाने के सख्त खिलाफ हूं, मैंने एक फूटी कौड़ी भी किसी से नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kashmir files real video of JKLF bitta karate farooq ahmed dar who killed 20 kashmiri pandits
जमीन पर पड़े शव और बिलखते परिजन - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा जब उससे यह पूछा गया कि एक पुराने इंटरव्यू में वह कबूल रहा है कि उसने 20 कश्मीरी पंडितों को मारा है, तो कहा कि मैंने एक भी कश्मीरी पंडित को नहीं मारा। वे मेरे भाई हैं। जब बिट्टा से पूछा गया कि स्टिंग के बारे में क्या कहना हो, तो बिट्टा ने कहा कि फिलहाल मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

विज्ञापन
the kashmir files real video of JKLF bitta karate farooq ahmed dar who killed 20 kashmiri pandits
जमीन पर पड़े शव और बिलखते परिजन - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद वह कहता है कि मैं एनआईए की जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हूं। जब टीम ने उससे पूछा कि तुमको नहीं लगता कि जो हत्याएं की हैं उसके लिए सलाखों के पीछे होना चाहिए तो वह कहता है कि भारत के कानून ने मुझे बेगुनाह करार दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed