फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को समन जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने दायर की है मानहानि याचिका

Wed, 01 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
notice to former leader kapil mishra health minister filed defamation plea
kapil mishra

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री मंत्री सत्येन्द्र जैन द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दायर की गई मानहानि की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कपिल मिश्रा को समन किया है। इस याचिका में कपिल मिश्रा पर मंत्री के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

notice to former leader kapil mishra health minister filed defamation plea
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र

तीस हजारी अदालत की महादंडाधिकारी शैफाली बरनाला टंडन ने मामले की सुनवाई करते हुए कपिल मिश्रा को समन जारी करते हुए 20 जनवरी 2018 को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सत्येन्द्र जैन ने मीडिया में उनके खिलाफ कपिल मिश्रा द्वारा अपमानजनक शब्द बोलने के चलते मानहानि की याचिका दायर की थी।

notice to former leader kapil mishra health minister filed defamation plea
- फोटो : अमर उजाला

अपनी याचिका में मंत्री ने कपिल मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोले थे। सत्येन्द्र जैन ने कपिल मिश्रा के अलावा बीजेपी विधायक मंजिन्दर सिंह सिरसा के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत भी अन्य याचिका दायर की थी। ये याचिकाएं जैन द्वारा 19 मई को दायर की गई थीं। अगर इन याचिकाओं के तहत आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो मानहानि की धाराओं के तहत दो साल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
notice to former leader kapil mishra health minister filed defamation plea
kapil mishra

इसके अलावा याचिका में मंत्री ने आरोप लगाया जल विभाग को लेकर कि 7 मई को कपिल मिश्रा ने उनके खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को 5 मई को रिश्वत देने का अरोप लगाया था।

विज्ञापन
notice to former leader kapil mishra health minister filed defamation plea
kapil mishra

​कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी से करावल नगर इलाके से पूर्व विधायक हैं, जिन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं जैन ने सिरसा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने झूठ के सहारे उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बदनाम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed