{"_id":"59ca76354f1c1b78548b47fc","slug":"now-the-new-rates-of-metro-fares-will-be-implemented-from-october-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के किराया वृद्धि में कुछ दिनों की मोहलत, सॉफ्टवेयर अपडेट न होना है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के किराया वृद्धि में कुछ दिनों की मोहलत, सॉफ्टवेयर अपडेट न होना है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो ट्रेन के किराये में एक अक्टूबर से होने वाली किराया वृद्धि अब 10 अक्टूबर से लागू होगी। मेट्रो किराया सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण यात्री दस दिन और मई में हुई किराया वृद्धि के तहत निर्धारित स्लैब के आधार पर यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि मेट्रो ट्रेन का अधिकतम किराया जो वर्तमान में 50 रुपए है वह अगले महीने में बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा, जबकि न्यूनतम किराया 10 रुपये ही रहेगा।
demo pic
दिल्ली मेट्रो ट्रेन के किराये में यह इस साल की दूसरी बढा़ेत्तरी होगी। इससे पहले 10 मई को मेट्रो के किराये बढ़ाए गए थे। किराया वृद्धि के चलते जून में मेट्रो यात्रियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में प्रतिदिन औसतन 1.47 लाख की गिरावट दर्ज हुई थी, लेकिन मेट्रो की कमाई के पांच करोड़ से बढ़कर प्रतिदिन करीब 7 करोड़ हो गई थी। वर्तमान में मेट्रो में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या 25.87 लाख है।
demo pic
मेट्रो के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मेट्रो के किराया साफ्टवेयर में अपडेट का कार्य एक अक्टूबर तक पूरा नहीं हो सकेगा। इसके चलते मेट्रो प्रशासन द्वारा नई किराया वृद्धि 10 अक्टूबर से लागू की जाएगी। अधिकतम दूरी तक सफर करने के लिए यात्रियों को 60 रुपये खर्च करने होंगे। न्यूनतम किराया 10 रुपये ही रहेगा। वहीं रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन 5 से 12 ऑफ पीक आवर में भी यात्रियों को दोगुना किराया खर्च करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi metro
ऑफ पीक आवर में यात्रियों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
बोर्ड के अनुसार प्रात: मेट्रो परिचालन शुरू होने से सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात को 9 बजे से सेवा समाप्त होने तक ऑफ पीक आर्स माना जाएगा। इस दौरान अगर स्मार्ट कार्ड या टोकन यूजर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते हैं और निकलते हैं तो इसे ऑफ पीक ऑवर यात्रा मानी जाएगी, जो सोमवार से शनिवार के बीच होगी।
बोर्ड के अनुसार प्रात: मेट्रो परिचालन शुरू होने से सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात को 9 बजे से सेवा समाप्त होने तक ऑफ पीक आर्स माना जाएगा। इस दौरान अगर स्मार्ट कार्ड या टोकन यूजर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते हैं और निकलते हैं तो इसे ऑफ पीक ऑवर यात्रा मानी जाएगी, जो सोमवार से शनिवार के बीच होगी।
विज्ञापन
DELHI METRO
मेट्रो का कहना है कि वर्तमान में हमारे पास पीक आवर्स और नान पीक आवर्स में यात्रियों का औसत 50-50 फीसदी है। मगर इससे ऑफ पीक आवर्स में यात्री बढ़ेंगे। बता दें कि अगर यात्री पीक आवर शुरू होने से एक मिनट पहले भी मेट्रो के एएफसी गेट को पार कर सफर करता है तो उसकी यात्रा ऑफ आवर में मानी जाएगी और उसे किराये में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।