{"_id":"59b9727c4f1c1b88688b4619","slug":"pakistan-zindabad-bharat-murdabad-slogan-was-heard-all-around-in-ngf-engineering-college-in-palwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पलवल : NGF इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत मुर्दाबाद के नारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल : NGF इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत मुर्दाबाद के नारे
Thu, 14 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजमार्ग पर तूमसरा के पास स्थित एनजीएफ इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के गुटों के बीच हुए झगडे़े के बाद भारत विरोधी नारे लगाते हुए कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस घटनाक्रम के बाद जहां कालेज प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, वहीं पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उधर कालेज में इस तरह से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों में रोष उत्पन्न हो गया है।
2 of 7
गौरतलब है कि तूमसरा गांव में स्थित एनजीएफ कालेज में मंगलवार की देर सांय एक पार्टी चल रही थी। उसी दौरान एक लड़की को लेकर कुछ छात्रों में कहासुनी हो गई। बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ समय बाद ही कूलर को बदलने को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया तथा छात्रों के जम्मू कश्मीर, बिहार व पश्चिमी बंगाल के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते इन गुटों में सरिया व डंडे भी चले।
3 of 7
बताया गया कि इस झगड़े में बिहार का रहने वाला सौरभ नामक छात्र घायल भी बताया जा रहा है। बाद में कालेज प्रशासन को जब इस झगड़े का पता चला तो प्रशासन ने आकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। किसी तरह से रात को तो मामला शांत हो गया, परंतु बुधवार की सुबह फिर से इन राज्यों के छात्र गुट बनाकर एकत्रित हो गए तथा फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल के छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद भारत मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
demo pic
इस मामले को बढ़ता देख तथा भारत विरोधी नारे लगते देख कालेज प्रशासन ने आनन-फानन में कालेज की छुट्टी कर दी तथा स्थानीय छात्र अपने घरों को चले गए। वहीं हास्टल में रहने वाले छात्रों को भी हास्टल में भेज दिया गया। बाद में मामले की सूचना मिलने के बाद बताया गया है कि पुलिस भी मौके पर गई, लेकिन पुलिस इस मामले से बिल्कुल साफ मना कर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
demo pic
उधर कालेज के चेयरमैन अश्विनी प्रभाकर ने बताया कि फिलहाल मामला शांत हो गया है। देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की बात जानकारी में आई है। देश विरोधी नारे लगाने वालों की पहचान कर ली गई है। बुधवार को कालेज की छुट्टी कर दी गई है तथा बृहस्पतिवार को मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी छात्र दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।