फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलवली हत्याकांड: यहां गलियां ही बयां कर रही खूनी रंजिश का अनसुलझा सच...

Tue, 19 Sep 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Sep 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Palwali Massacre Five Killed In Faridabad
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में पंचायत चुनावों का खूनी खेल रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यहां गलियों में खून भले ही सूख गया है लेकिन यहां पलवली गांव में रविवार रात क्या हुआ उसका निशान सोमवार दोपहर तक नहीं सूखे थे...





 
Palwali Massacre Five Killed In Faridabad
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर पसरा है खून, महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल 
खून से लथ-पथ गलियां यह बताने के लिए काफी थी कि गांव में रविवार रात क्या हुआ। हमलावरों ने एक ही परिवार के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने आए दो दोस्तों को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। शोकाकुल परिवार को मरहम देने वाली एक आस भी नहीं दिखी। जितने भी आते गए आसुओं का कारवां बढ़ता चला गया।  इसके सबूत गांव की गालियों में देखने को मिल रहे हैं। गांव में पसरा सन्नाटा इस बात का सबूत है। गांव में आती एक गाड़ी भी परिवार को दहशत के पल याद दिला रही है। 
Palwali Massacre Five Killed In Faridabad
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
खून के धब्बे देख सिसिक उठता परिवार 
घर की तरफ जाने वाली हर गली खूनी रंग में रंगी हुई है। चीख पुकार के बाद गांव का कोई भी शख्स विवाद को बयां करने से भी डर रहा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दहशत का यह आलम इससे पहले किसी भी ग्रामीण ने नहीं देखा होगा। महिलाएं चीखती चिल्लाती सड़कों पर दौड़ रही हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Palwali Massacre Five Killed In Faridabad
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
आसुओं को पोछने की बजाए राजनितिक रंग देने में जुटा महकमा 
शोकाकुल परिवार के आसुओं को पोछने की बजाए विवाद को राजनितिक मोड़ दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, आईपीएस डॉ हनीफ कुरैशी मौके पर पहुंचे। मंत्रियों ने परिवार से बातचीत की। आश्वासन दिया साथ ही कार्यवाही का भरोसा भी दिया। लेकिन आसुओं को पोंछने के लिए किसी की जेब से कपड़े का एक तिनका तक नहीं निकला।  

 
विज्ञापन
Palwali Massacre Five Killed In Faridabad
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
सुनियोजित तरीके से खेला गया खूनी खेल 
पलवली गांव के लोगों ने बताया कि यहां के हर गांव में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। घटना के बाद हत्यारे यहां लगा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर निकाल ले गए। जिसमें पूरी फुटेज रिकार्ड है। ये कैमरा कहीं और नहीं बल्कि बिल्लू सरपंच के घर के बगल में लगा हुआ था।

वहीं, पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए हत्यारों की तलाश की जा रही है। 27 लोगों में से 17 लोगों को पकड़ा जा चुका है। जबकि 10 लोग फरार हैं। अब सच्चाई क्या है वो फुटेज देखने पर ही पता चलेगा।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed