{"_id":"5c614e8abdec220c0c321db1","slug":"priyanka-gandhi-lucknow-road-show-comparison-with-indira-gandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने पहले रोड शो में क्या वाकई इंदिरा गांधी जैसी दिखीं प्रियंका, तस्वीरें देख करें फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने पहले रोड शो में क्या वाकई इंदिरा गांधी जैसी दिखीं प्रियंका, तस्वीरें देख करें फैसला
Mon, 11 Feb 2019 04:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी जब से सक्रिय राजनीति में आई हैं उससे पहले से ही कांग्रेस पार्टी के समर्थक उनमें इंदिरा गांधी की छवि देखते रहे हैं। कांग्रेस भी लोगों की इस मानसिकता को कैश कराना चाहती है और इसी चाहत की बदौलत सत्ता में वापसी का रास्ता देख रही है। प्रियंका गांधी की तुलना अनेक कोणों से उनकी दादी इंदिरा से की जा रही है। आज लखनऊ में प्रियंका गांधी का पहला रोड शो था। इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रियंका ने भी कई ऐसी भाव-भंगिमाएं दिखाईं जिससे लोगों को उनमें इंदिरा गांधी का अक्स नजर आए। प्रियंका के रोड शो की इन तस्वीरों को देखकर आप खुद ही तय करें कि आप क्या सोचते हैं...
priyanka gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक चला। इस बीच करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत हुआ। रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार थे। बाद में वह कार में सवार हो गए। कार से उतरकर सभी नेता रोड शो के लिए तैयार की गई खास ट्रक में सवार हो गए। इसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिखे। वहीं, कांग्रेसियों में खासा उत्साह नजर आया। वह नारेबाजी करने के साथ ही खुशी से झूमते रहे।
priyanka gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो जबरदस्त रहा। शहर के हुसैनगंज चौराहे के पास जब काफिला पहुंचा तो बिजली के तारों के चलते राहुल गांधी व प्रियंका को नीचे उतरना पड़ा। बस पर सवार सभी नेता कुछ देर पैदल चले। उन्होंने रास्ते में चाय पी और फिर आगे की तरफ बढ़ चले। रोड शो के कारण आमजनता को भीषण जाम के कारण कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
priyanka gandhi
कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ पहुंचने से पहले तल्ख राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग इसे रोड शो कह रहे हैं पर भाजपा के लिए ये चोर मचाए शोर जैसी बात है। पूरा गांधी-वाड्रा परिवार भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है। इसलिए वो रोड शो नही 'चोर शो' कर सकते हैं। यूपी व लखनऊ के लोग इस शो में ऐसे लोगों का चेहरा देखेंगे जिन्होंने भारत के 12 लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं।