फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड या मर्डर: आरएमएल के डॉक्टर ने लगाई फांसी, बिना साइन वाले सुसाइड नोट पर लिखी चौंकाने वाली बात

Tue, 19 Sep 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
rml hospital doctor suicide on his flat land left a suicide note saying he was tired of his life
डॉ. माहापात्रा - फोटो : अमर उजाला

राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के एनेस्थेसिया विभाग में कार्यरत डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर महापात्रा (26) ने रविवार रात ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले डॉ. सिद्धार्थ ने जमकर शराब पी। इसके बाद उसने अपने हाथ में एनेस्थेसिया का इंजेक्शन भी लगाया। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने जीवन से ऊबने का जिक्र किया है। शव के पास से पुलिस को शराब की बोतल, गिलास में कुछ शराब, नशे का इंजेक्शन व एक खाली सीरिंज बरामद हुई है। पुलिस ने ओडिशा में परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

rml hospital doctor suicide on his flat land left a suicide note saying he was tired of his life
डॉ. माहापात्रा का फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से ओडिशा का रहने वाला डॉ. सिद्धार्थ अपने साथी डॉक्टरों सचिन व डॉ. अभिषेक के साथ 1/9 पुराने राजेंद्र नगर में किराये के फ्लैट में दूसरी मंजिल पर रहता था। सिद्धार्थ के परिवार में पिता जुगल किशोर महापात्रा, मां व अन्य सदस्य हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मई 2017 में सिद्धार्थ आरएमएल अस्पताल के एनेस्थेसिया विभाग में तैनात हुआ। इसके साथी सचिन व अभिषेक भी आरएमएल अस्पताल में ही डॉक्टर हैं। तीनों दोस्तों ने ओल्ड राजेंद्र नगर में जुलाई माह में अशोक कुमार नामक शख्स का फ्लैट किराये पर लिया था। पिछले कुछ दिनों से डॉ. अभिषेक अपने परिवार से मिलने झारखंड गया हुआ था।

rml hospital doctor suicide on his flat land left a suicide note saying he was tired of his life
डॉ. माहापात्रा का फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात दिन में ड्यूटी के बाद सिद्धार्थ फ्लैट पर पहुंचा था जबकि सचिन नाइट शिफ्ट करने चला गया। सोमवार सुबह 8.25 बजे सचिन फ्लैट पर आया तो उसने देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। अंदर कमरे में पंखे के हुक से सिद्धार्थ ने अपनी पैंट का फंदा बनाकर फांसी लगा रखी थी। सचिन ने पुलिस को सूचना देने के अलावा तीसरी मंजिल पर रहने वाले मकान मालिक अशोक को भी सूचना दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मृतक के पास से बिना साइन किया हुआ अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें सिद्धार्थ ने जीवन से ऊबने का जिक्र किया है। पुलिस ने कमरे से सिद्धार्थ का मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rml hospital doctor suicide on his flat land left a suicide note saying he was tired of his life
डॉ. माहापात्रा - फोटो : अमर उजाला
कमरे का दरवाजा खुला मिला 
अस्पताल से जब डॉक्टर सचिन फ्लैट पर पहुंचे तो घर का मेन गेट खुला हुआ था। जैसे ही सचिन ने सिद्धार्थ को फंदे से लटका देखा उसके होश उड़ गए। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट के हालात देखकर लगभग तय है कि सिद्धार्थ ने खुद ही फांसी लगाई। लेकिन चूंकि उसके फ्लैट का मेन गेट खुला था। ऐसे में पुलिस सभी आशंकाओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
rml hospital doctor suicide on his flat land left a suicide note saying he was tired of his life
suicide

पक्षी की तरह आजाद उड़ना चाहता था
सुसाइड नोट में सिद्धार्थ ने लिखा था कि वह अपने जीवन से ऊब चुका है। वह आजाद पक्षी की तरह आसमान में उड़ना चाहता है, इसके अलावा प्रकृति की गोद में समाना चाहता है। नोट में उसने अपने खाने और शराब पीने का भी जिक्र किया है। सिद्धार्थ के साथी डॉक्टरों का कहना है कि वह पढ़ने में होशियार था। आत्महत्या के पीछे के कारणों का सही पता परिजनों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed