फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात माह बाद हुआ गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का अंतिम संस्कार, घर पर जुटी भारी भीड़

Sat, 03 Sep 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 03 Sep 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
sandeep gadoli cremation happen after 7 months, large crowd gather in house
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थ‌िव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंत‌िम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के एयरपोर्ट मेट्रो होटल में करीब सात माह पहले गुड़गांव पुलिस की कथित मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर संदीप के शव को शुक्रवार दोपहर उसके पैतृक गांव गाड़ौली लाया गया। जहां गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार कर दिया गया।

sandeep gadoli cremation happen after 7 months, large crowd gather in house
गैंगस्टर संदीप के पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का मुंबई के एक होटल में गु़ड़गांव पुलिस की आठ सदस्यीय टीम ने एनकाउंटर कर दिया था। जबकि संदीप के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस व इस साजिश में शामिल लोगों पर हत्या का केस मुंबई में दर्ज कराया था। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई की एसआईटी कर रही थी।

sandeep gadoli cremation happen after 7 months, large crowd gather in house
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थ‌िव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंत‌िम संस्कार

परिजनों ने कहा था कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों व साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह संदीप के शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों के अलावा उसकी प्रेमिका व प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर लिया था। मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sandeep gadoli cremation happen after 7 months, large crowd gather in house
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थ‌िव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंत‌िम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह मुंबई से उसके परिजन आईजीआई एयरपोर्ट पर संदीप का शव लेकर पहुंचे। इस दौरान शव आने की सूचना पाकर गांव में उनके मकान पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर करीब 1.00 बजे एंबुलेंस से शव गांव लाया गया।

विज्ञापन
sandeep gadoli cremation happen after 7 months, large crowd gather in house
गैंगस्टर संदीप गड़ौली का पार्थ‌िव शरीर पहुंचा गुड़गांव हुआ अंत‌िम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया।  शायद यह ऐसा पहला मामला होगा कि किसी गैंगस्टर की मौत के करीब 209 दिन बाद उसके शव को मुखाग्नि दी गई हो। गैंगेस्टर के सात माह बाद गांव में पहुंचे शव को लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क था। यहां आने वाले लोगों पर खुफिया विभाग की नजर थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed