फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता के होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत मे पकड़ाए 51 कपल

Sun, 07 May 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 May 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in ghaziabad 51 couples arrested in obscene situation after yogi came in power

सूबे के निजाम बदलते ही गाजियाबाद के अफसर एक्शन में आ गए हैं। बजरिया में सोमवार को दो होटल में पुलिस ने छापा मारा तो वहां 51 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। (सभी फोटोः प्रभात पांडेय/गाज‌ियाबाद)

sex racket busted in ghaziabad 51 couples arrested in obscene situation after yogi came in power

इनमें से सात दंपति थे, जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि 44 हिरासत में हैं। कार्रवाई के दौरान होटल के मालिक, मैनेजर समेत समस्त स्टाफ फरार हो गया। दोनों होटल मालिकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर एसडीएम के नेतृत्व में दोनों होटल सील कर दिए गए हैं। इनमें से एक होटल सपा नेता का बताया जा रहा है। एसएसपी ने देर रात कार्रवाई करते हुए सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह को हटा दिया। उनकी जगह सीओ ट्रैफिक राजेश कुमार को सीओ फर्स्ट बनाया गया है। सीओ के ड्राइवर और बजरिया चौकी के स्टाफ सस्पेंड कर दिया है। इनमें चौकी इंचार्ज और तीन सिपाही शामिल हैं। इनके अलावा कोतवाली प्रभारी की भी लापरवाही की जांच कराई जा रही है।

sex racket busted in ghaziabad 51 couples arrested in obscene situation after yogi came in power

सीओ सलोनी अग्रवाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में एक टीम भारी पुलिस बल के साथ सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे बजरिया स्थित होटल आर्यदीप में पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरों में से आपत्तिजनक सामग्री और संदिग्ध हालत में 23 जोड़ों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने पास के ही होटल देवेंद्र में छापा मारा। यहां से भी पुलिस ने 28 जोड़ों को पकड़ा। पुलिस को देख होटल के मालिक, मैनेजर समेत स्टाफ मौके से भाग गया। पुलिस सभी जोड़ों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक, आर्यदीप होटल सपा व्यापार प्रकोष्ट के पदाधिकारी रविंद्र यादव और होटल देवेंद्र का मालिक सचिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket busted in ghaziabad 51 couples arrested in obscene situation after yogi came in power

एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध गतिविधि और गलत काम की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते औचक छापामारी की गई। दोनों होटल मालिकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि इसकी गुप्त सूचना एसएसपी को मिली थी। एसएसपी ने एक टीम गठित कर यह कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस और बजरिया चौकी के स्टाफ को भी इसकी भनक तक नहीं लग सकी। कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली।
23 बाइक , आईडी और मोबाइल किए जब्त: पुलिस ने होटल से पकड़े गए जोड़ों से आईडी, मोबाइल फोन और उनके 23 वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही।

विज्ञापन
sex racket busted in ghaziabad 51 couples arrested in obscene situation after yogi came in power

रिश्ते हुए तार-तार: कोई देवर-भाभी तो चाची-भतीजा : होटल में मिले जोड़ों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कई रिश्ते तार-तार हो गए। पकड़े गए जोड़ों में देवर-भाभी और चाची-भतीजा भी थे। इनके अलावा इन जोड़ों में गाजियाबाद, दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्र से आए 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। सभी कॉलेज और कोचिंग जाने की बात कहकर घर से यहां आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed