फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर लूट की बनाई प्लानिंग, बिजनेसमैन के घर जाते ही लाठी-डंडों से हो गई सुताई

Mon, 18 Sep 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Sep 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
six people IT officers beaten up by a businessman's family while trying to raid
demo [ic

अभिनेता अक्षय कुमार की स्पेशल 26 फिल्म तो याद होगी न आपको... इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत 26 अफसरों ने फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर एक बड़ी लूट को अंजाम दिया था। ठीक ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सामने आया है।  


 

six people IT officers beaten up by a businessman's family while trying to raid
demo pic

यहां मालवीय नगर में फिल्मी अंदाज में फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर तीन लोगों ने एक घर में घुसकर लूट की कोशिश की। लेकिन घरवालों को उन पर शक हो गया फिर तो हंगामा मच गया। मौके पर पड़ोसी जमा हो गए। फिर तो बदमाशों की जमकर धुलाई हुई। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 5 हत्थे चढ़ गए। 
 

six people IT officers beaten up by a businessman's family while trying to raid
demo pic

पुलिस को घटना की सूचना दी गई लेकिन उनके आने तक पांचों की अच्छी मरम्मत की जा चुकी थी। बदमाशों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक घर के अंदर उन्हें लातों, घूंसों और डंडे से पीटा जा रहा है। फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
six people IT officers beaten up by a businessman's family while trying to raid
demo pic

​फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर मालवीय नगर स्थित एक बिजनेसमैन के एक घर में सुबह 6 लोग इनकम टैक्स अफसर बनकर दाखिल हुए। पूरे घर को लॉक कर सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर लिए। घर में रखे कैश और ज्वैलरी पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। घर में दाखिल हुए एक शख्स ने बताया कि इस परिवार पर 20 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस है।

विज्ञापन
six people IT officers beaten up by a businessman's family while trying to raid
मालवीय नगर में फर्जी इनकम टैक्स अफसर पकड़े

इसी दौरान पीड़ित परिवार को इनकम टैक्स अफसर बनकर आए लोगों पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने के बाद एक फर्जी अधिकारी वहां से भाग निकला। बस वहीं से शक यकीन में बदल गया। फिर क्या था बाकी बचे पांच बदमाशों को परिवारजनों ने घेर कर कूटा।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए थे। उस पर भारत सरकार का लोगो भी लगा था। इनमें इनकम टैक्स का अफसर के पास एक आईआरएस अफसर का आईकार्ड भी मिला है। वह असली है कि नहीं अभी जांच जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस पूछताछ कर रही है। एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed