फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो स्टेश्ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्महत्या और हादसे

Sun, 31 Jan 2016 01:19 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन

मेट्रो स्‍टेश्‍ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्‍महत्या और हादसे

special screen door on metro platform to avaoid suicide

दिल्ली मेट्रो के ट्रैक पर आत्महत्या या हादसों पर अब लगाम लगने जा रही है। क्योंकि  एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की तर्ज पर नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 के बीच चलने वाली ब्लू लाइन और समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन के भीड़भाड़ और व्यस्त मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (शीशे की दीवार) लगाने जा रही है।

मेट्रो स्‍टेश्‍ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्‍महत्या और हादसे

special screen door on metro platform to avaoid suicide

चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन में ट्रायल शुरू हो गया है। इस प्लेटफार्म स्क्रीन डोर को साउथ कोरिया की कंपनी लगा रही है। राजधानी समेत एनसीआर के दिल्ली मेट्रो के विस्तार के साथ मेट्रो ट्रैक पर हादसों में भी बढ़ोतरी होने लगी थी। मेट्रो ट्रैक पर हादसों या आत्महत्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो को एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की तर्ज पर प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच शीशे की दीवार लगाने की जरूरत महसूस होने लगी थी।

मेट्रो स्‍टेश्‍ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्‍महत्या और हादसे

special screen door on metro platform to avaoid suicide

हालांकि दिल्ली मेट्रो के राजधानी समेत एनसीआर के करीब 160 स्टेशन हैं, जोकि फेस एक व दो के तहत हैं। हालांकि मेट्रो ने शुरुआत में भीड़भाड़ और बिजी स्टेशनों में इस प्लेटफार्म स्क्रीन डोर को लगाने का निर्णय किया। समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन पर स्थित चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन में ट्रायल शुरू हो चुका है। यह प्लेटफार्म स्क्रीन डोर एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से थोड़ी अलग होगी। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन में दो स्क्रीन डोर हैं। जबकि येलो लाइन में एक ही स्क्रीन डोर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो स्‍टेश्‍ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्‍महत्या और हादसे

special screen door on metro platform to avaoid suicide

दिल्ली मेट्रो के फेज थ्री के तहत बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी और मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच निर्माणाधीन लाइन के मेट्रो स्टेशन में भी ऐसी ही प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगेंगी। हालांकि यहां सभी स्टेशन में लगनी प्रस्तावित हैं।
- 1.7 मीटर लंबा दरवाजा प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच होगा।
- शुरुआत में येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक,नई दिल्ली व कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन में लगेंगे।
- प्लेटफार्म ट्रैक पर ट्रेन के आने के बाद ऑटोमैटिक ढंग से प्लेटफार्म स्क्रीन डोर खुलेंगे।

विज्ञापन

मेट्रो स्‍टेश्‍ान पर लगेंगे ऐसे स्क्रीन डोर, रोकेंगे आत्‍महत्या और हादसे

special screen door on metro platform to avaoid suicide

खास बात यह है कि प्लेटफार्म पर ट्रेन रूकने के बाद प्लेटफार्म स्क्रीन डोर खुलेगा और यात्रियों के उतरने-चढ़ने के बाद ट्रेन निकलने के साथ ही प्लेटफार्म स्क्रीन डोर अपने आप बंद हो जाएगा। प्लेटफार्म स्क्रीन बंद होने के बाद ही ट्रेन प्लेटफार्म से निकलेगी। इससे भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर जब यात्री आधे अंदर और आधे बाहर रह जाते हैं और दरवाजे बंद होने लगते हैं, ऐसी घटना नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed