सब्सक्राइब करें

सोनिया से शादी के लिए राजीव गांधी को एक साल करनी पड़ी थी 'तपस्या', ससुर ने रखी थी ये शर्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 May 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
special story on rajiv gandhi death anniversary lesser known facts about his love life
सोनिया और राजीव गांधी - फोटो : फाइल फोटो

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि है। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं। इन्हीं में से एक है उनकी और सोनिया गांधी की लव स्टोरी, जिसके बारे में भी बहुत से ऐसे किस्से हैं जो काफी रोचक हैं। आज हम आपको उन्हीं रोचक किस्सों के बारे में बता रहे हैं....

Trending Videos
special story on rajiv gandhi death anniversary lesser known facts about his love life
सोनिया और राजीव गांधी - फोटो : फाइल फोटो
राजीव और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात साल 1965 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वार्सिटी नामक एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी। यहीं पर राजीव ने पहली बार सोनिया को देखा था। सोनिया को पहली नजर देख राजीव उन्हें अपना दिल दे बैठे। राजीव के लिए यह लव एट फर्स्ट साइट यानी पहली नजर में ही प्यार होने जैसा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
special story on rajiv gandhi death anniversary lesser known facts about his love life
सोनिया और राजीव गांधी - फोटो : फाइल फोटो
राजीव सोनिया से बात करना चाहते थे। उनके करीब जाकर बैठना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक से रिक्वेस्ट की कि वो उन्हें सोनिया के पास वाली सीट दे दें। रेस्टोरेंट के मालिक ने यह वाकया एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजीव ने उससे सोनिया के पास वाली सीट मांगी थी तो उन्होंने कह दिया था कि अगर आप चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको दोगुना भुगतान करना होगा। इस पर राजीव तुरंत तैयार हो गए थे। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उसी समय उसे ऐसा प्यार देखने को मिला जैसा सिर्फ किताबों में होता है।

 
special story on rajiv gandhi death anniversary lesser known facts about his love life
सोनिया और राजीव गांधी - फोटो : फाइल फोटो
राजीव ने तभी रेस्टोरेंट में ही एक पेपर नैपकिन पर सोनिया के लिए एक कविता लिखी और उसे वहां की सबसे महंगी वाइन की बॉटल के साथ सोनिया को भेज दिया। बस यहीं से राजीव गांधी और सोनिया के प्यार की शुरुआत हुई। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में राजीव ने कहा भी था, 'सोनिया को पहली बार देखकर ही मैं समझ गया था कि यही वो लड़की है जो मेरे लिए बनी है। वो बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड और आउटस्पोकन है। वह कभी कुछ नहीं छुपाती। वो काफी मिलनसार है।'

 
विज्ञापन
special story on rajiv gandhi death anniversary lesser known facts about his love life
सोनिया और राजीव गांधी - फोटो : फाइल फोटो
पहली नजर में सोनिया को भी राजीव पसंद आ गए। हालांकि सोनिया को उस वक्त यह नहीं मालूम था कि राजीव भारत के सबसे बडे़ राजनीतिक गांधी परिवार से नाता रखते हैं। सोनिया एक साधारण परिवार से थीं। कैंब्रिज में पढ़ाई के साथ वह रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम काम भी करती थीं। राजीव गांधी से मिलने के बाद सोनिया उन्हें अपना दिल दे बैठीं। राजीव के प्यार ने उन्हें इतना दीवाना बना दिया था कि उन्होंने खत लिखकर राजीव के बारे में अपने परिवारवालों को बताया। उन्होंने अपने खत में लिखा, 'मैं एक भारतीय लड़के से प्यार करती हूं। वह एक खिलाड़ी है। नीली आंखों वाले ऐसे ही राजकुमार का मैं हमेशा से सपना देखती थी।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed