फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईकोर्ट के फैसले पर बग्गा के बोल: कहा- देश में अभी भी काम करता है कानून, पढ़ें- गिरफ्तारी पर भाजपा नेता की जुबानी

Sun, 08 May 2022 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 May 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Tajinder Bagga thank Punjab Haryana High Court Minority Commission
तजिंदर बग्गा - फोटो : फाइल फोटो

हाईकोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। जस्टिस अनूप चितकारा ने देर रात अपने घर पर बग्गा की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया। इस पर भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि मैं पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और अल्पसंख्यक आयोग को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने आज दिखाया कि कानून अभी भी इस देश में काम करता है। अल्पसंख्यक समिति ने मुझे मेरी पगड़ी नहीं पहनने देने के लिए पंजाब सरकार को नोटिस भेजा। सिख समुदाय में हम पगड़ी के बिना बाहर नहीं जा सकते।



हाईकोर्ट के आदेश पर बग्गा के वकील चेतन मित्तल ने कहा कि 10 मई तक कोई कठोर कदम न उठाने की बात अदालत ने कही है। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है। मित्तल ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई करीब 45 मिनट तक चली। मोहाली कोर्ट ने शनिवार शाम को ही बग्गा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। मामले पर 23 मई को सुनवाई होनी है। इससे पहले बग्गा ने गिरफ्तारी की दास्तां सुनाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथ पुलिस ने कैसा व्यवहार किया।

Tajinder Bagga thank Punjab Haryana High Court Minority Commission
तजिंदर बग्गा - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कश्मीरी पंडितों पर दिए गए अपने बयान पर केजरीवाल माफी नहीं मांग लेते। बग्गा ने पंजाब पुलिस की शुक्रवार की कार्रवाई की गैर-कानूनी करार दिया है। उनका आरोप था कि पंजाब पुलिस ने उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया है।
 

Tajinder Bagga thank Punjab Haryana High Court Minority Commission
तजिंदर बग्गा - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले बग्गा दिन भर चले हंगामे के बाद शुक्रवार देर रात बग्गा जनकुपरी अपने आवास पर पहुंचे। इस बीच पहले पंजाब पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, हरियाणा पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने करूक्षेत्र में उनको अपने कब्जे में ले लिया। उनको रात में ही पुलिस ने गुरूग्राम स्थित आवास पर द्वारका अदालत की मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। इसके बाद वह वह अपने घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tajinder Bagga thank Punjab Haryana High Court Minority Commission
तजिंदर बग्गा - फोटो : ani

शनिवार सुबह मीडिया से बात करते हुए बग्गा ने कहा कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया। उनको पुलिस ने वारंट भी नहीं दिखाया। वहीं, पगड़ी पहन लेने की गुजारिश को भी अनसुना कर दिया। करीब आठ पुलिस कर्मियों ने उठाकर अपने वाहन में डाल दिया। उसने मुझे अगवा कर लिया था।

विज्ञापन
Tajinder Bagga thank Punjab Haryana High Court Minority Commission
तजिंदर बग्गा - फोटो : ANI

बग्गा ने कहा कि दस गाड़ियों में करीब 50 पुलिसकर्मी उनके घर पर आए थे। इसे सीसीटीवी में भी देखा जा सकता है। उनका आरोप है कि यह संकेत मिलता है कि जो भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा, उसके साथ आतंकी जैसा सलूक किया जाएगा। 
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed