{"_id":"59b9553b4f1c1b2a688b457e","slug":"the-cbse-team-aghast-after-watching-security-at-ryan-international-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न मर्डर केस: सुरक्षा में खामी देख भौचक रह गई सीबीएसई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न मर्डर केस: सुरक्षा में खामी देख भौचक रह गई सीबीएसई की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के पीछे घूमता कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायन इंटरनेशनल स्कूल के टॉयलेट में प्रद्युम्न की हत्या में सुरक्षा एक बड़ी खामी है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर गठित सीबीएसई की टीम ने बुधवार को स्कूल का दौरा किया तो वहां के हालात देख भौचक रह गए...
स्कूल के इसी बाथरूम में हुआ था प्रद्युम्न का मर्डर
टीम ने स्कूल की सुरक्षा खामी को देखा। टीम ने भी माना कि स्कूल ने बोर्ड द्वारा सुरक्षा के तय मानको को ताक पर रखा था। हालांकि अधिकारिक तौर पर टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
स्कूल पहुंची फॉरेंसिक टीम
सीबएीसई की जांच टीम केंद्रीय विद्यालय संगठन के आगरा जोन के केंद्रीय विद्यालय स्कूल के डिप्टी कमिश्नर व प्रिंसिपल वाई अरुण कुमार और दिल्ली सरकार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रीत विहार के प्रिंसिपल कैलाश चंद के साथ तीन अन्य स्पोर्टिंग स्टाफ स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में करीब तीन घंटे तक टीम ने घटना स्थल से लेकर स्कूल के सभी सुरक्षा मानकों को देखा। टीम के सदस्यों ने मौके पर मौजूद डीसीपी साउथ अशोक बख्शी से भी बातचीत की। तीन घंटे की जांच के बाद अब टीम फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर केंद्र सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
गुरुग्राम में स्कूल के बाहर जमा लोग
टीम के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें स्कूल के साथ जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी के पहले को भी देखा जा रहा है। टीम ने जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट भी प्रशासन से मांगी है। इसमें सुरक्षा के इंतजामों का भी मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया है।