फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद में तीन स्पा सेंटरों पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 9 युवक और 10 युवतियां

Sun, 06 Oct 2019 02:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR News: Three Spa Center and Sex Racket Busted in Ghaziabad
फाइल फोटो
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के इंदिरापुरम  के नीतिखंड में पुलिस और प्रशासन की टीम ने तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है। छापे के दौरान जब पुलिस प्रशासन की टीम अंदर घुसी तो स्पा सेंटर के अंदर 9 युवक और 10 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को देखकर वहां पर भगदड़ मच गई। 
Delhi NCR News: Three Spa Center and Sex Racket Busted in Ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सबको दबोच लिया। एक स्पा सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए। युवक-युवतियों से पूछताछ में पता चला कि इस स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चलता है। पुलिस को इस बाबत शिकायत भी मिल रही थी। फिर मौका देखकर पुलिस टीम ने छापा मारा तो इतन बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। राजहंसप्लाजा के थर्ड फ्लोर ओर सेकेण्ड फ्लोर पर एक स्पा सेंटर पर छापा पड़ा है। 
Delhi NCR News: Three Spa Center and Sex Racket Busted in Ghaziabad
फाइल फोटो
इससे पहले 27 सितंबर को गाजियाबाद में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कविनगर थाना पुलिस ने चार युवतियों व सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि किसी भी अपरिचित को इस गैरकानूनी धंधे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उसे खास तरह की सुविधा दी जाती। उक्त स्पा सेंटर पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे आरडीसी में चल रहा था। छापे के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुआ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR News: Three Spa Center and Sex Racket Busted in Ghaziabad
फाइल फोटो
पुलिस ने बताया कि आरडीसी स्थित वैनिटी स्पा सेंटर के अंदर पिछले काफी समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। व्हाट्सएप के माध्यम से संचालक व उससे जुड़े हुए लोग लड़कियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को मोहित करते थे। बताया गया है कि लड़कियों के अश्लील फोटो उसमें होते थे। फोटो देखने के बाद कीमत तय होती थी। एसपी सिटी ने बताया कि स्पा सेंटर में अजनबी लोगों से देह व्यापार के संबंध में कोई बातचीत नहीं की जाती थी। दलालों या पुराने ग्राहकों के रेफरेंस पर ही लड़की देखकर सौदेबाजी होती थी। ग्राहक को या तो स्पा सेंटर से जुड़े किसी व्यक्ति का परिचय देना पड़ता था या फिर उससे बात करानी होती थी। नए लोगों की स्पा सेंटर में एंट्री भी नहीं होती थी।
 
विज्ञापन
Delhi NCR News: Three Spa Center and Sex Racket Busted in Ghaziabad
फाइल फोटो
स्पा सेंटर के अंदर चल रही गतिविधियों को जानने के लिए एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। अंदर जाने पर दो हजार रुपये में डील हुई। लड़की केसामने आते ही इशारा करके बाहर खड़ी पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने मौकेपर मिले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से चार युवतियों व स्पा सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लोगों की शिकायत थी कि स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजरकविनगर पुलिस को स्पा सेंटर पर छापामारी के निर्देश दिए गए। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद घेराबंदी कर स्पा सेंटर में छापामारी की गई। पुलिस को देख सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed