दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद में स्थिति 5 मंजिला इमारत में 12 जून की रात लगी आग हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित आपराधिक साजिश थी। पैसों के विवाद और रंजिश के चलते एक लड़की सरिता (27) ने अपने बॉयफ्रेंड निरंजन (33) , निरंजन के छोटे भाई राजकुमार (27) व राजकुमार की महिला दोस्त नाबालिग लड़की (17) ये खौफनाक साजिश रची थी। सरिता इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक से बदला लेना चहाती थी। पुलिस ने सरिता, निरंजन, राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया है। इमारत में लड़की के घुसने व बाहर निकलने का जो सीसीटीवी सामने आया था उससे इस खौफनाक साजिश को खुलासा हुआ है।
तुगलकाबाद अग्निकांड: पैसों के विवाद में रची गई साजिश, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समेत तीन गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:20 PM IST
सार
गोविंदपुरी थाना पुलिस को जांच के दौरान पड़ोसी की प्रॉपर्टी के कार्यालय से एक सीसीटीवी फुटेज मिली। फुटेज से पता लगा की आग से पहले एक लड़की इमारत में घुसी और आग लगने के तुरंत बाद बाहर निकल रही है। इसके बाद पुलिस ने इस लड़की की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार रात को ही इस 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन