{"_id":"65c6415d8c30769e50064390","slug":"tulip-festival-starts-in-delhi-from-saturday-it-will-continue-till-21st-february-2024-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tulip Capital : दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है महोत्सव, आठ रंग के ट्यूलिप बिखेर रहे छटा; जानें कब तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tulip Capital : दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है महोत्सव, आठ रंग के ट्यूलिप बिखेर रहे छटा; जानें कब तक चलेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:19 AM IST
सार
Tulip Festival : एनडीएमी के अध्यक्ष अमित यादव ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ शांति पथ पर खिले ट्यूलिप देखे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शनिवार को शांति पथ के लॉन में ट्यूलिप वॉक का आयोजन होगा।
विज्ञापन
1 of 5
ट्यूलिप खिलने शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नई दिल्ली इलाके में ट्यूलिप खिलने शुरू हो गए हैं। इसके मद्देनजर एनडीएमसी ने 10 से 21 फरवरी तक ट्यूलिप महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वह आम जनता और फूल प्रेमियों के लिए ट्यूलिप वॉक, फूलों की सुंदरता से सक्रिय रूप से जुड़े लोगों के लिए फोटो प्रतियोगिता और फूलों की पृष्ठभूमि में संगीत प्रेमियों के लिए एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करेगी।
2 of 5
एनडीएमी के अध्यक्ष अमित यादव
- फोटो : अमर उजाला
एनडीएमी के अध्यक्ष अमित यादव ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ शांति पथ पर खिले ट्यूलिप देखे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शनिवार को शांति पथ के लॉन में ट्यूलिप वॉक का आयोजन होगा। इसके अलावा शांतिपथ के इतिहास व आसपास के स्मारकों, ट्यूलिप के इतिहास और शांतिपथ, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में उगने वाले ट्यूलिप की विविधता पर आधारित एक प्रदर्शनी भी होगी।
3 of 5
सफेद, पीले, लाल, गुलाबी, नारंगी, बैंगनी, काले और पीले-लाल रंग के ट्यूलिप अपनी सुंदरता की ओर आकर्षित
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार से 21 फरवरी तक ट्यूलिप सौंदर्यीकरण पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। वह प्रतिदिन तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों का मूल्यांकन करेगी और दिन की तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करेगी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ निर्णायक फोटोग्राफ को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्यूलिप
- फोटो : अमर उजाला
16 फरवरी को ट्यूलिप इंडो-डच म्यूजिक इवेंट
एनडीएमसी 16 फरवरी को नेहरू पार्क में ट्यूलिप महोत्सव का आकर्षण बढ़ाने के लिए ट्यूलिप इंडो-डच म्यूजिक इवेंट का आयोजन करेगी, इसमें इंडो-डच कलाकार प्रदर्शन करेंगे। संगीत कार्यक्रम की अवधारणा पानी के गीत, संगीत में समुद्र और कला सुनने पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली में खिले ट्यूलिप
- फोटो : Twitter/@anuradhamathur
एनडीएमसी का इलाका हॉलैंड से मंगवाए गए दो लाख ट्यूलिप की विभिन्न किस्मों और रंगों से खिल रहा है। उसने ट्यूलिप बल्ब दिसंबर में प्रमुख पार्कों और उद्यानों, एनडीएमसी मुख्यालय, विंडसर प्लेस चौराहे, उपराष्ट्रपति के बंगले के आसपास, 11 मूर्ति और शांतिपथ के महत्वपूर्ण हिस्सों में लगाए थे। इन स्थानों पर सफेद, पीले, लाल, गुलाबी, नारंगी, बैंगनी, काले और पीले-लाल रंग के ट्यूलिप अपनी सुंदरता की ओर लोगों को आकर्षित कर रहे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।