आजकल डाटा चोरी की खबरें चर्चाओं में हैं। इसे लेकर सभी का चिंतित होना लाजिमी है। लेकिन, कुछ खास बातों का ध्यान रखकर इसके प्रति काफी हद तक निश्चिंत हुआ जा सकता है।
अगर चाहते हैं सोशल साइट्स या किसी ऐप की वजह से ना हो आपका डाटा लीक तो आजमाएं ये प्राइवेसी टूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि किसी ऐप को डाउनलोड करते समय, सोशल साइट पर अकाउंट क्रिएट करते समय और उसका उपयोग करते समय थोड़ी सतर्कता बरती जाए तो अपने डाटा को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।
हर चीज की न दें अनुमति
यदि आप सतर्क नहीं हैं तो सोशल साइट्स को आपकी पसंद, नापसंद, लोकेशन, परिवार, रिश्ते और आपके मूड तक की जानकारी हो सकती है। यदि आप अपनी हर छोटी बड़ी चीज सोशल साइट्स पर डालते हैं और साइट को हर तरह की जानकारी एक्सेस करने की अनुमति दे देते हैं तो उसकी पहुंच साइट पर मौजूद पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप जैसे गजेट तक में ताक-झांक करने की अनुमति हासिल हो जाती है। ऐसा करने से बचें।
उतनी अनुमति दें, जितनी जरूरी
जब आप मोबाइल, लैपटॉप पर कोई ऐप या वेबसाइट चलाते हैं, तो आपसे कई तरह के एक्सेस की अनुमति मांगी जाती है। इसमें लोकशन, डिवाइस, गैलरी, ऑडियो, कांटैक्ट आदि को एक्सेस करने की परमिशन शामिल होती है। अधिकतर लोग इसे जाने बिना ही ओके कर देते हैं। जबकि आपको केवल उन्हीं चीजों को एक्सेस करने की अनुमति देनी चाहिए, जो जरूरी हों। , जो जरूरी हों। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि साइट को अपनी लोकेशन एक्सेस करने की अनुमति आप चाहें तो नहीं भी दे सकते हैं।
इस तरह जीमेल को करें सुरक्षित
कई बार हम अनजाने में कुछ ऐप या साइट्स को अपने जीमेल से जोड़ देते हैं। इससे उन्हें मेल, लोकेशन जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने लगती है। यदि इसे रोकना चाहते हैं तो अपने जीमेल में लॉगइन करें। ऊपर बाई तरफ आपकी तस्वीर या नाम के साथ लोगो दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने पर माई अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा। इस पर जाकर आपको साइन इन एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप रिसेंटली यूज्ड डिवाइस का ऑप्शन देख सकते हैं। आप यहां देख सकते हैं कि आपका अकाउंट कौन-कौन एक्सेस कर रहा है। आप इन्हें यहां से हटा भी सकते हैं।
... ताकि बनी रहे प्राइवेसी
विभिन्न सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर पर अकाउंट प्राइवेसी सेटिंग्स का विकल्प होता है। इस पर जाकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपकी पोस्ट, फोटो आदि कौन देख सकता है, और कौन नहीं। यहां फ्रेंड्स, पब्लिक और ओनली मी का ऑप्शन होता है जिससे यह तय होता कि पोस्ट किसे विजिबल होगी।