{"_id":"5d415be58ebc3e6cb12ea5a8","slug":"uttar-pradesh-pakistan-wali-gali-residents-urge-pm-modi-cm-yogi-to-change-name-of-lane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"\"पाकिस्तान वाली गली\" से आई पीएम मोदी को गुहार, हमें नहीं मिल रहा रोजगार, करें बेड़ापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
"पाकिस्तान वाली गली" से आई पीएम मोदी को गुहार, हमें नहीं मिल रहा रोजगार, करें बेड़ापार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में एक जगह है जिसका नाम इतना अजीब है कि यहां रहने वालों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वह इस जगह का नाम बदलें। उनका कहना है कि इस जगह के नाम की वजह से यहां रहने वाले सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का उपभोग नहीं कर पाते।
2 of 5
- फोटो : ani
गौरतलब है कि इस जगह का नाम "पाकिस्तान वाली गली" है। ग्रेटर नोएडा में स्थित इस जगह का ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि विभाजन के दौरान कुछ लोग पाकिस्तान से आकर यहां बस गए थे। हालांकि यहां रहने वालों का कहना है कि अगर उनके पूर्वज पाकिस्तान से यहां आकर बस गए तो यह उनकी गलती नहीं है।
3 of 5
- फोटो : ani
एक स्थानीय निवासी का कहना है कि, "हम भारतीय हैं। पाकिस्तान से बहुत समय पहले हमारे सिर्फ चार पूर्वज आए थे। लेकिन आज भी हमारे आधार कार्ड तक में "पाकिस्तान वाली गली" लिखा है। हम इस देश का हिस्सा हैं तो क्यों हमें पाकिस्तान के नाम पर अलग किया जा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूपेश कुमार
- फोटो : ani
अपनी आपबीती बताते हुए एक शख्स ने कहा कि हम लोग अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार चाहते हैं। यहां रहने वाले भूपेश कहते हैं कि, "अपना आधार कार्ड दिखाने के बाद हमें रोजगार भी नहीं मिलता। हम अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। हम लोग बहुत परेशान हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विनती करते हैं कि इस कॉलोनी का नाम बदलें और हमें रोजगार दें।"
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : ani
एक अन्य निवासी का कहना है कि, "लोग हमारे साथ ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कि हम किसी और देश के रहने वाले हैं। यह सब इसलिए है क्योंकि इस गली का नाम "पाकिस्तान वाली गली" है। हमें मोदी जी से उम्मीद है कि वह निश्चित ही हमारी आवाज सुनेंगे और कोई कार्रवाई करेंगे।" गौरतलब है कि इस कॉलोनी में 60-70 घर हैं और यहां रहने वाले चाहते हैं कि सरकार इस गली का नाम बदले, ताकि वो अपने ही देश में अलग-थलग न महसूस करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।