फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग...क्या है वहां? बस एक जज्बा है...जोश है और कुछ बदलने की उम्मीद

Wed, 22 Jan 2020 02:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jan 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
what is shaheen bagh protest what is there a zeal to change a hope change
shaheen bagh - फोटो : पीटीआई

शाहीन बाग...क्या है वहां? जो इसे देश-दुनिया में चर्चित कर रहा है। कुछ महिलाओं का एक सड़क पर तंबू के नीचे बैठना क्या वाकई बहुत बड़ी बात है। या फिर तरह तरह के लोगों का जुटना ही इस जगह को खास बना रहा है। मेट्रो के रूट पर एक स्टेशन है जसोला विहार/शाहीन बाग। किसी से भी पूछें, प्रदर्शन कहां चल रहा है, हर कोई एकदम तत्पर दिखेगा, वो वहां...बस थोड़ी दूर और। रविवार की कुछ ठंडी सी दोपहर में क्या था वहां, आइये देखते हैं।

what is shaheen bagh protest what is there a zeal to change a hope change
shaheen bagh - फोटो : पीटीआई

फैज की नज्में और कागज की किश्ती
काला चश्मा और ठंड में भी टी शर्ट पहले आरिफ कहते हैं, मैं जामिया का छात्र रहा हूं। आर्ट इंस्टालेशन मेरा बनाया हुआ है। क्या दिखाया है आपने इसमें।...बस इसमें हम आप सब हैं। एक मनुष्य की आकृति जिसके सिर की तरफ दिल्ली पुलिस के दो बैरीकेड रखे हैं और अंदर कागज की किश्ती जिनपर फैज की नज्म...हम देखेंगे। आकृति प्रतीक है एक आम इनसान की और बैरीकेड निर्ममता के। पहले उन्होंने एक दिल बनाया था जिसके सामने एक टैंक था। उसका क्या हुआ। वो...उनका एक सहयोगी कहता है दरअसल पिछले दिनों आई तेज बारिश में बह गया। क्या आप रोज यहां आते हैं? इस सवाल पर आरिफ कहते हैं, नहीं जब समय मिलता है आता हूं, काफी लोगों ने मेरे काम रुचि ली और इसे सराहा।

what is shaheen bagh protest what is there a zeal to change a hope change
shaheen bagh - फोटो : पीटीआई

सबके हाथ एक साथ उठेंगे
उन सब लड़कियों के हाथों में रंग हैं और ब्रश। और कैनवस...बदरपुर को कालिंदी कुंज से जोड़ने वाली सड़क। अच्छा तो आप क्या बना रही हैं? रोड पेंटिंग की तरफ इशारा कर जामिया की आर्ट छात्र रहीं गजाला कहती हैं, जो लोग समर्थ हैं वे तो नए कानून की मुश्किलों से पार पा जाएंगे पर उनका क्या जो मजदूर और मजबूर हैं। हमारी पेटिंग है...सब तरह के लोग एक हों और एक दूसरे की मदद करें। फिर सबके हाथ एक साथ उठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is shaheen bagh protest what is there a zeal to change a hope change
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन भी, पढ़ाई भी
सड़क के एक कोने में किताबों का स्टाल सा लगा है। दरअसल यह लाइब्रेरी है। इसका नाम है फातिमा शेख और सावित्री बाई फूले लाइब्रेरी। मकसद है जब लोग यहां आएं या छात्र छात्राएं आएं तो पढ़ें भी। अलग अलग विश्वविद्यालयों से आने वाले छात्र अपनी किताबें यहां दान भी कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
what is shaheen bagh protest what is there a zeal to change a hope change
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लंगर है तो चाय की भी कमी नहीं
इस प्रदर्शन का कोई संगठित आकार या चेहरा नहीं है। पंजाब से आए सिखों ने लंगर लगाया हुआ है तो कुछ स्थानीय लोग चाय बनाकर ले आए हैं जिन्हें वे रविवार को आने वाली भीड़ को बड़ी सहजता से पिला रहे हैं।

इंडिया गेट, तिरंगा और देश का नक्शा
दिलचस्प यह कि रचनात्मकता के कई आयाम यहां देखे जा सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने इंडिया गेट का माडल बनाया हुआ है। जगह जगह तिरगंा दिखाई देगा और साथ ही 34 फुट ऊंचा भारत का नक्शा भी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed