{"_id":"6304eec7cee0bb5dc9531a5e","slug":"woman-accuses-her-brother-in-law-of-misdeed-in-haryana-s-palwal-area-hindi-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल नहीं ये यातनागृह है: महिला बोली- पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर ने छेड़ा तो जेठ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल नहीं ये यातनागृह है: महिला बोली- पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर ने छेड़ा तो जेठ ने किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 23 Aug 2022 08:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के पलवल में फौजी पति के ड्यूटी जाने पर जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पति को जब आपबीती बताई तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का ससुर भी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध भी बताया गया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म, छेड़छाड़ व अप्राकृतिक यौन शोषण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला थाना प्रभारी रेणूबाला के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2017 में उसकी शादी जिला के एक गांव निवासी एक फौजी के साथ हुई थी।
Trending Videos
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उसका पति ड्यूटी पर था। बीती चार अगस्त को रात के करीब 11 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी, उसी दौरान उसका जेठ अंदर कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका ससुर भी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। शिकायत में कहा गया है कि सात अगस्त को उसका पति सेना से छुट्टी पर आया था तो उसने पूरी आपबीती अपने पति को बताई तो वह गुस्सा हो गया और कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो उनकी बदनामी हो जाएगी। महिला ने मना किया पति ने उसके साथ मारपीट की।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पीड़िता का आरोप उसके पति के दूसरी महिला से भी हैं संबंध
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी चक्कर में धोखे से उसे एक गोली खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था।
विज्ञापन
5 of 5
हरियाणा पुलिस, Haryana police
- फोटो : फाइल फोटो
बीती 18 अगस्त को उसका पति आया और उसके गले में चुन्नी का फंदा लगाकर उसे मारने की कोशिश की। उसने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X