{"_id":"6392267e4af3f036261de1f1","slug":"woman-kills-husband-along-with-lover-in-delhi-s-mandawali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक मिस कॉल में पराई हुई पत्नी: आशिक संग पति के मरने तक पीटती रही महिला, खुद ले गई अस्पताल, सच्चाई जान सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिस कॉल में पराई हुई पत्नी: आशिक संग पति के मरने तक पीटती रही महिला, खुद ले गई अस्पताल, सच्चाई जान सब हैरान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 09 Dec 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
दिल्ली के मंडावली में महज एक मिस कॉल से हुई दोस्ती के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सुरेश (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे हादसे का रंग देने के लिए महिला पति को खुद ही एलबीएस अस्पताल ले गई। यहां शक होने पर डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में चोटों का खुलासा होने से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद गुरुरवा को हेमा (37) व प्रेमी सचिन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos
2 of 5
मंडावली थाना क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, सुरेश परिवार के साथ मंडावली की रेलवे काॅलोनी में किराए के मकान में रहता था। परिवार में हेमा के अलावा 15 और 13 साल के दो बच्चे हैं। सुरेश गाजीपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। पत्नी घरेलू सहायिका है। सुरेश और हेमा के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई साल पहले हेमा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। हेमा ने गलत नंबर कहकर फोन काट दिया, लेकिन इसके बाद फोन का सिलसिला थमा नहीं। मथुरा निवासी सचिन अक्सर हेमा से बातचीत करने लगा। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सचिन मथुरा से दिल्ली हेमा से मिलने के लिए आने लगा। यहां आने के बाद सुरेश की वजह से उसे हेमा से मिलने में दिक्कत होती थी।
ऐसे उसने हेमा से सुरेश को रास्ते से हटाने के लिए कहा। हेमा भी इसके लिए तैयार हो गई। साजिश के तहत हेमा ने सबसे पहले सचिन को घर के पास एक किराये का कमरा दिलवाया। चार दिसंबर की रात के पति को जमकर शराब पिलाई। जब सुरेश नशे में चूर हो गया तो उसने सचिन को घर बुलाया। सचिन ने उसका मुंह पकड़ा और हेमा लात-घूंसों से उस पर हमला करती रही।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दोनों ने पर्दे और चुन्नी से गला भी दबा दिया। जब सुरेश की मौत हो गई तो वह उसे हादसा बनाने के लिए एलबीएस अस्पताल ले गई। यहां उसने पति के शराब पीकर घर आने की बात कही, लेकिन शक होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने पहले बुधवार को हेमा को पकड़ा। इसके बाद बृहस्पतिवार को सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।