फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये यूट्यूब Viner रोज देखती हैं यशराज बैनर की हिरोइन बनने का सपना, जानें कितनी करती हैं मेहनत..

Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
वर्षा सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्षा सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
womens day: youtube singer and viner pratistha sharma wants to become actress in yashraj banner
pratistha sharma

अगर आप यूट्यूब पर वाइंस देखने के शौकीन हैं तो आपने ये चेहरा तो जरूर देखा होगा, इनका नाम है प्रतिष्ठा शर्मा। ये जबरदस्त एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक शानदार गायिका भी हैं। जितनी खूबसूरत ये हैं उससे कई ज्यादा ये टैलेंटेड हैं। जानें क्या हैं इनके सपने और कितनी शिद्दत से उस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रतिष्ठा करती हैं मेहनत।

womens day: youtube singer and viner pratistha sharma wants to become actress in yashraj banner
pratistha sharma

अगर आपको ध्यान न आ रहा हो तो हम आपको बता देते हैं कि आपने इनको यूट्यूब पर गाते देखा होगा इतना ही नहीं ये हर्ष बेनीवाल के साथ उनके वाइंस में भी हमेशा नजर आती हैं। इनकी टीम मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी वीडियो कमाल की होती हैं। मालूम हो कि आजकल वाइंस बनाने का चलन है लेकिन ये बात अपने घरवालों और रिश्तेदारों को समझाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसी ही कुछ मुश्किलें प्रतिष्ठा के सामने भी आईं।

womens day: youtube singer and viner pratistha sharma wants to become actress in yashraj banner
pratistha sharma

प्रतिष्ठा शर्मा मीडिया स्टूडेंट हैं। वह कहती हैं कि उनको अपना करियर एक्टिंग और सिंगिंग दोनों में बनाना है। वह एक ऐसी अभिनेत्री बनना चाहती हैं जो केवल अभिनय ही न बल्कि गाना भी जानती हो। वह बताती हैं कि इस काम में उनके माता-पिता पूरा साथ देते हैं लेकिन उनके रिश्तेदारों को शुरुआती दिनों में इस बात को लेकर एतराज था। लेकिन अब उनका मुकाम देखकर, यह देख कर कि लोग जान रहे हैं, फॉलो कर रहे तो वो भी समझ गए हैं कि 'हमारी लड़की कुछ बहुत अच्छा ही करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
womens day: youtube singer and viner pratistha sharma wants to become actress in yashraj banner
pratistha sharma

प्रतिष्ठा रोज यह सपना देखती हैं कि वह यशराज बैनर के साथ काम करें। और इस सपने को पूरा करने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं। वह बताती हैं कि एक समय ऐसा भी था जब घरवाले शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं जाने देते थे उस समय भी वह घर से चोरी छुप कर शूटिंग पर चली जाया करती थीं। डर लगता था लेकिन जनून भी था एक्टिंग का। जब उनको यशराज की फिल्म मिल जाएगी वह तब भी वीडियो बनाना नहीं छोड़ेंगी। बता दें कि कुछ दिनों के अंदर ही वह खुद के लिखे गाने का वीडियो रिलीज करेंगी। कोई सिलेब्रिटी सिंगर के साथ कोलैबोरेट करके वो वीडियो रिलीज करने की सोच रही हैं।

विज्ञापन
womens day: youtube singer and viner pratistha sharma wants to become actress in yashraj banner
pratistha sharma

प्रतिष्ठा कहती हैं कि उनको बहुत अच्छा लगता है कि जब कोई उनके पास आकर कहता है कि 'आपकी वाइंस बहुत अच्छी हैं, आप बहुत अच्छा गाती हैं।' उनके लिए यही प्राइज है। वह कहती हैं कि रुपया पैसा एक तरफ और लोगों का प्यार एक तरफ। उनका कहना है कि उनके पास सीरियल्स के ऑफर आते हैं लेकिन सालों के बॉन्ड साइन करते के चलते वह उनपर ध्यान नहीं देतीं। शुरूआत में मोबाइल के कैमरे से वीडियो बनाया करते थे। धीरे-धीरे कर के चीजें बदलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed