{"_id":"4b7696e7cd1e08800bda862edc42cdb4","slug":"yamuna-arti-in-delhi-in-the-presence-of-prime-minister-took-special-resolution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
Sat, 14 Nov 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पांच साल के भीतर दिल्ली में यमुना नदी पूरी तरफ साफ होगी। इसके बाद दिल्लीवाले यमुना के किनारे आकर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। केजरीवाल शुक्रवार शाम कुदेसिया घाट पर आयोजित यमुना आरती में बोल रहे थे।
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
2 of 8
इस मौके पर दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक व आम लोग मौजूद थे। बनारस से बुलाए गए 108 पंडितों ने यमुना आरती कराई। आरती के दौरान सैकड़ों लोगों के नदी में परछाईं बनने का बड़ा ही विहंगम दृश्य देखने को मिला। जल मंत्री कपिल मिश्रा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले जब कपिल ने यमुना आरती करने की बात कही तो हमें हैरानी हुई।
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
3 of 8
लेकिन आज लग रहा है कि बड़ी शुरुआत हुई है। पूरी दिल्ली सरकार के साथ यहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। हम यहां से संकल्प लेकर जा रहे हैं कि पांच साल के अंदर यमुना को जीवित कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि दो साल के भीतर यमुना नदी में बूंदभर भी गंदा पानी दिल्ली में नहीं गिरेगा। इसकी योजना तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
4 of 8
इस पर काम भी हो रहा है। वहीं, डीएमआरसी की तर्ज पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई जा रही है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की हिस्सेदारी पचास-पचास फीसदी होगी। इस कंपनी को पल्ला से ओखला के बीच सारी जमीन दे दी जाएगी। कंपनी के पास नदी में पानी लाने, उसकी साफ-सफाई व तटों के विकास की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
5 of 8
विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर होगा जोर-
जल मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम कर रही है। कॉलोनियों में छोटे-छोटे प्लांट लगाकर उसका गंदा पानी कॉलोनी के बाहर साफ किया जाएगा। बाद में इसका इस्तेमाल सिंचाई के काम में होगा। इससे बिना शोधित औद्योगिक व घरेलू कचरा यमुना में नहीं गिरेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।