राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च कर रहे हैं। यह मार्च एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया गया है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कई स्तरों पर मजबूत बैरिकेडिंग की है। इस दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए।
नई दिल्ली में मंगलवार को ‘वोट चोरी’ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़ी हालिया जानकारियों के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेता बैरिकेड पर चढ़ गए। इसके अलावा राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता आकाशवाणी परिसर में घुसे हैं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
इससे पहले, निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस बैरियर पर चढ़कर तिरंगा लहराते हुए दिखे।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं को रोका
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, चरणजीत सिंह संधू, इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य कांग्रेस नेता अभी भी आकाशवाणी के परिसर में बैठे हुए हैं। वे यहां से आगे निर्वाचन आयोग भवन तक जाना चाहते हैं। लेकिन पुलिस इजाजत नहीं दे रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों को डिटेन करके पुलिस खुद गायब हो रही है। प्रदर्शनकारी आसानी से गाड़ी से भाग जा रहे हैं।
2 of 16
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली में पुलिस बैरिकेड पर चढ़े सपा सांसद
पुलिस ने उन्हें आरबीआई के सामने रोक दिया है। सभी सांसद सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने लगातार "वोट चोरों गद्दी छोड़ो" के नारे लगाए। पंत मार्ग, गोल डाकखाना और बाबा खड़क सिंह मार्ग पूरी तरह से जाम हैं। संसद मार्ग को भी चारों तरफ से बंद कर दिया गया है।
3 of 16
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च
- फोटो : जी पॉल
समाजवादी पार्टी के सांसद दिल्ली पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ गए हैं। सपा सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश करते नजर आए हैं। ये सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।
4 of 16
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च
- फोटो : जी पॉल
इंडिया ब्लॉक के सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी सांसदों के बीच बैरिकेडिंग को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। यह प्रदर्शन देश में चुनाव सुधारों की आवश्यकता पर जोर दे रहा है।
5 of 16
'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च
- फोटो : जी पॉल
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई
विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियों के नेता और सांसद शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ़्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।