सब्सक्राइब करें

अब स्कूल-कॉलेज में दूसरे से असाइनमेंट बनवाया, तो पकड़ी जाएगी चोरी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 03 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Board, school, college assignments done by someone else, cheating will be caught by this AI tool
अब रुकेगी असाइनमेंट में चोरी? - फोटो : social media

स्कूल-कॉलेजों में अपना असाइनमेंट या प्रोजेक्ट खुद से न बनाने का काम नया नहीं है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में स्टूडेंट्स के बीच यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आजकल तो शुरुआती कक्षाओं से ही बच्चे अपना असाइनमेंट या होमवर्क दूसरों से बनवाने लगे हैं। यह ट्रेंड इसलिए भी बढ़ रहा है, क्योंकि अक्सर शिक्षक ये चोरी पकड़ नहीं पाते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब अगर किसी ने अपना असाइनमेंट दूसरे से बनवाया, तो उसकी ये चोरी पकड़ी जाएगी।

Trending Videos
Board, school, college assignments done by someone else, cheating will be caught by this AI tool
1.30 लाख असाइनमेंट्स पर की गई स्टडी - फोटो : social media

दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित की है, जो इस बात का पता लगा सकता है कि असाइनमेंस स्टूडेंट ने खुद लिखा है या किसी और से लिखवाया है। डेनमार्क में कोपनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने असाइनमेंट्स में चोरी रोकने के लिए यह टूल विकसित किया है। 

वैज्ञानिकों के अनुसार, वे कुछ वर्षों से इसपर काम कर रहे थे। 1.30 लाख डैनिश असाइनमेंट्स पर स्टडी की गई। अभी तक विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल से 90 फीसदी तक एक्यूरेसी मिल सकती है। 

कैसे चोरी पकड़ता है यह टूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Board, school, college assignments done by someone else, cheating will be caught by this AI tool
पहले के असाइनमेंट्स भी आएंगे इस काम - फोटो : social media

कोपनहेगन यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्टूडेंट स्टीफन लॉरेंजे ने कहा, हमने जो टूल बनाया है वह लेखन शैली की परख करता है। एक स्टूडेंट ने अभी जो असाइनमेंट जमा किया है और पहले जो उसने खुद लिखा है, इन दोनों में अंतर की जांच करता है।

Board, school, college assignments done by someone else, cheating will be caught by this AI tool
आपकी लेखन शैली देगी गवाही - फोटो : social media

इसके अलावा उस स्टूडेंट के दोनों असाइनमेंट्स में शब्दों और वाक्यों की लंबाई, प्रारूप, शब्दों का इस्तेमाल कैसे किया गया है, इन सभी बातों की जांच करता है। पहले के हर असाइनमेंट को यह टूल लेखन शैली की समानता के आधार पर एक स्कोर देता है। फाइनल स्कोर में यह प्रतिशत दर्शाया जाता है कि नया असाइनमेंट स्टूडेंट की लेखन शैली से कितना मेल खाता है।

विज्ञापन
Board, school, college assignments done by someone else, cheating will be caught by this AI tool
दूसरी जगहों पर भी हो सकता है टूल का इस्तेमाल - फोटो : social media

यह टूल इमेज और टेक्स्ट के पैटर्न को परखने में सफल है। इसका इस्तेमाल समाज में अन्य जगहों पर जरूरत पड़ने पर भी किया जा सकता है।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed