सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने वर्ष 2021-22 की हाईस्कूल और इंटरमीडियट के टर्म-II एग्जाम का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के दूसरे चरण की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से कराई जाएंगी। इसके अलावा सीबीएसई ने 11 मार्च को कक्षा 10वीं के टर्म-1 परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। उम्मीद है जल्द ही बारहवीं के रिजल्ट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट को विद्यार्थी स्कूल प्रशासन की मदद से चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना स्कोरकार्ड ले सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई क्लास 10वीं व 12वीं के टर्म -1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में ली गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार सीबीएसई 10वीं और 12वीं के लिए रिकॉर्ड 36 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विज़िट कर लें। इसके अलावा विद्यार्थी घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस के माध्यम से अपनी अंतिम दौर की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए छात्रों को तुरंत दिए गए CBSE Term 2 Exam Online Free Classes- Join Now के लिंक पर जाकर सफलता क्लास ज्वॉइन करना होगा।
CBSE Term 2 Exam Date Sheet 2022: सीबीएसई ने जारी किया टर्म 2 परीक्षा का टाइमटेबल, एग्जाम से पहले जान लें ये बदले हुए नियम
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:09 PM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं के टर्म-II परीक्षा की समयसारणी जारी कर दी है। स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम-टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
